सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead bodies of father and daughter found in a locked house in Prayagraj

बंद मकान में मिले पिता-पुत्री के शव: कई दिन से आ रही थी दुर्गंध, कमरे में थीं दोनों की लाशें; दोनों बेटे गायब

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: Akash Dubey Updated Tue, 02 Jun 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार

साउथ मलाका में एक बंद मकान से पिता वीरेंद्र कुमार वैश्य और पुत्री मीनाक्षी के शव मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीरेंद्र पर कर्ज की चर्चा है और उनके बेटे लापता हैं।

Dead bodies of father and daughter found in a locked house in Prayagraj
मकान में मिले पिता-पुत्री के शव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कोतवाली के साउथ मलाका इलाके में एक बंद मकान से पिता और पुत्री के शव मिलने से हड़कंप मच गया। कई दिनों से मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घर के अंदर से दोनों के शव बरामद किए।

Trending Videos

मृतकों की पहचान 70 वर्षीय वीरेंद्र कुमार वैश्य और उनकी 45 वर्षीय पुत्री मीनाक्षी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार वैश्य की साउथ मलाका चौराहे पर खिलौनों की दुकान थी, जो रविवार से बंद पड़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर स्थित उनकी मकान-दुकान की संपत्ति करोड़ों रुपये मूल्य की है। मृतक वीरेंद्र अपनी पत्नी, बेटी और दो बेटों के साथ रहते थे। घटना के बाद से दोनों बेटे घर पर नहीं मिले हैं, जिससे पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। वहीं वीरेंद्र पर कर्ज होने की चर्चा भी सामने आ रही है।

विज्ञापन

एसीपी कोतवाली रवि गुप्ता ने बताया कि पिता और पुत्री के शव बरामद हुए हैं। दुकान रविवार से बंद है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पारिवारिक परिस्थितियों, आर्थिक स्थिति और संपत्ति से जुड़े पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed