सब्सक्राइब करें

मुहर्रम पर बवाल: प्रयागराज में मुहर्रम पर ताजिया के रास्ते को लेकर बवाल, पिता-पुत्रों को पीटा, गांव में तनाव

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Jul 2024 08:00 PM IST
सार

लालापुर में बुधवार को ताजिया निकाला जा रहा था। रास्ते में अवधेश द्विवेदी का मकान पड़ता है। जिसके पास उन्होंने दीवार बना रखी है। ताजिया के रास्ते को लेकर कुछ लोग दीवार को धक्का देकर गिराने लगे और उधर से निकले तारों को तोड़कर फेंक दिया। अवधेश के बेटे शिवम द्विवेदी ने इसका विरोध किया तो ताजिया के जुलूस में शामिल लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Ruckus on Muharram: Ruckus on the way to Tazia on Muharram in Prayagraj
घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

अमिलिया तरहार गांव में बुधवार शाम ताजिया ले जाते समय हुए दो पक्षों में हुए विवाद के बाद जमकर बवाल हुआ। जुलूस में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने घर में घुसकर अधिवक्ता की पुत्री व पुत्र समेत अधेड़ पर लाठी-डंडों, तलवार, कटवासा व अवैध असलहों से हमला बोल दिया। बीचबचाव पर दरोगा को पीट दिया। घटना में अवधेश का सिर फटा है जबकि उनके बेटे-बेटी को भी चोटें आईं। आरोप है कि दीवार पर खड़े होने व पीपल के पेड़ को काटने के विरोध पर घटना की गई। छह नामजद व 10-12 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।










अमिलिया तरहार गांव के इमामबाड़े से बुधवार को ताजियादार ताजिया लेकर गांव में निकल रहे थे। जुलूस गांव के अवधेश द्विवेदी के घर के पास पहुंचा तो भीड़ में शामिल कुछ शरारती तत्व उनकी दीवार पर चढ़ गए। आरोप है कि उपद्रवियों ने चहारदीवारी तोड़ने की कोशिश की और बिजली सप्लाई का तार भी तोड़ दिया। अवधेश के बेटे शिवम ने विरोध किया तो उस पर हमला बोल दिया। जुलूस के साथ चल रहे एसआई बलिराम और सिपाहियों ने बीचबचाव किया तो उनसे भी अभद्रता और हाथापाई शुरू कर दी।

Trending Videos
Ruckus on Muharram: Ruckus on the way to Tazia on Muharram in Prayagraj
लालापुर में बवाल के बाद पहुंची फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

शोरगुल सुनकर अवधेश घर के बाहर निकलकर बेटे को बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। पिता-पुत्र भागे तो हमलावर पीछे-पीछे घर में घुस आए और पंखे की रॉड उठाकर हमला कर दिया। अधिवक्ता की पुत्री अनुज्ञा पिता व भाई आयुष व अनुज को बचाने लगी तो उससे भी मारपीट व बदसलूकी की। हंगामा होता देख आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीचबचाव किया तो उन्हें भी पीटा गया।







जानकारी पर गांव के लोग जुट गए तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर बड़ी संख्या में वहां लोग जुट गए। डीसीपी यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एसडीएम जगजीत कौर, एसीपी बारा संत लाल सरोज भी आसपास के थानों की फोर्स लेकर आ गए और पीड़ित परिवार से पूछताछ की। तनाव को देखते हुए पीएसी भी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लाख के गहने लूटने का भी आरोप

Ruckus on Muharram: Ruckus on the way to Tazia on Muharram in Prayagraj
लालपुर में बवाल के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

अवधेश की ओर से दी गई तहरीर में हमले के साथ-साथ तीन लाख के गहने लूटने का भी आरोप लगाया गया है। बताया कि दोपहर 3:30 बजे गांव के माेनू अंसारी, अन्ना, इमरान, अजमेरी का लड़का, मिराज, सरताज समेत छह लोग व 10-12 अज्ञात लाठी-डंडा, कटवासा व अवैध असलहे लेकर ताजिया जुलूस निकाल रहे थे। आरोप लगाया कि घर के पास लगे पीपल के पेड़ को काटने लगे। मना करने पर गालीगलौज करते हुए दीवार फांदते हुए घर में कूद गए और उन्हें, उनकी बेटी व दो बेटों को मारने लगे। तलवार व कट्टे की बट से वार किया जिससे सभी लहूलुहान हो गए। साथ ही कमरे में बैग में रखे तीन लाख के गहने लूट ले गए। जाते-जाते धमकी भी दी।

Ruckus on Muharram: Ruckus on the way to Tazia on Muharram in Prayagraj
लालापुर में घटना के बाद पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव। - फोटो : अमर उजाला।

छह नामजद व 10-12 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ की गई लेकिन मारपीट की बात सामने नहीं आई है। एक व्यक्ति चोटिल हुए हैं जिनका मेडिकल कराया गया है। चार आरोपी हिरासत में ले लिए गए हैं। - श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, डीसीपी यमुनानगर

विज्ञापन
Ruckus on Muharram: Ruckus on the way to Tazia on Muharram in Prayagraj

घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया। पूरे गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed