सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shops burnt in a fire in Naini police station area of Prayagraj

Prayagraj Fire: बाजार में आग लगने से मचा हड़कंप, तीन दुकानें जलकर हुई खाक, 50 लाख से अधिक का नुकसान

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 17 Mar 2026 09:51 AM IST
विज्ञापन
सार

नई बाजार में रहने वाले आनंद केसरवानी व गुलाब केसरवानी की बर्तन व किराने की दुकान है। मंगलवार भोर में करीब तीन बजे अचानक दुकान से आज की लपटे उठने लगी। 

Shops burnt in a fire in Naini police station area of Prayagraj
दुकानों में लगी आग पर काबू पाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर राजमार्ग स्थित नई बाजार में मंगलवार भोर में आग लगने से तीन दुकानें जलकर राख हो गई। नई बाजार में रहने वाले आनंद केसरवानी व गुलाब केसरवानी की बर्तन व किराने की दुकान है। मंगलवार भोर में करीब तीन बजे अचानक दुकान से आज की लपटे उठने लगी। 

Trending Videos


वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने दुकान से आग की लपटे उठता देख अंदर सो रहे गुलाब केसरवानी व उनकी पत्नी विमला केसरवानी को जागते हुए बाहर निकाला। इसके बाद उसने आस पड़ोस के लोगों को आवाज देते हुए, इसकी सूचना फायर ब्रिगेड में दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के 20 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने डेढ़ घंटे की कड़ी में मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदारों के अनुसार आग लगने के कारण पूरी दुकान जल की राख हो गई है। आग के कारण लगभग 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed