सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said – SP chief Akhilesh Yadav is not a traitor, but his patriotism is doubtful

UP : डिप्टी सीएम केशव बोले- सपा मुखिया अखिलेश यादव देशद्रोही तो नहीं, लेकिन उनकी देशभक्ति पर संदेह

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Mar 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Keshav Prasad Maurya News : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर एलपीजी गैस को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। कहा कि अमेरिका, इस्राइल और ईरान में युद्ध के चलते कई देशों में गैस का संकट है। ऐसे में जनता माहौल खराब करने का कार्य कर रहे हैं। केशव बोले- मैं अखिलेश यादव को देशद्रोही तो नहीं कह सकता, लेकिन उनकी देशभक्ति पर संदेह जरूर है।

Deputy CM Keshav said – SP chief Akhilesh Yadav is not a traitor, but his patriotism is doubtful
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर प्रयागराज में निशाना साधा। सपा प्रमुख के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव ने कहा कि मैं अखिलेश यादव को देशद्रोही तो नहीं कह सकता, लेकिन उनकी देशभक्ति पर संदेह जरूर है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण देश और दुनिया ऊर्जा संकट का सामना कर रहे हैं। इस संकट से पहले जहां रोजाना 50-55 लाख गैस सिलिंडर बुक होते थे, अब यह आंकड़ा 88 लाख तक पहुंच गया है। अखिलेश यादव और या राहुल गांधी दोनों ही माहौल खराब करने और अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। उनके बयानों से देश में दहशत फैल रही है। जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

Trending Videos


केशव प्रसाद ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी सत्ता से बाहर होने वाली है और भाजपा सत्ता में आ रही है। भाजपा के पक्ष में बने माहौल ने टीएमसी को हिलाकर रख दिया है। इसलिए वे आक्रामक रुख अपना रहे हैं, मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त हैं, लेकिन जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी। केशव प्रसाद मौर्य रविवार को परेड ग्राउंड में आयोजित सरस मेले में मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed