सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Harassment four doughter from father arrested

Prayagraj : हैवान बना पिता, चार बेटियों से दुष्कर्म का आरोप, बड़ी बेटी की शिकायत पर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, मांडा (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Mar 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
सार

मांडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक युवती ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कहा ककि उसका पिता उससे और उसकी चारों बहनों के साथ बारी बारी से दुष्कर्म कर रहा है। यह सिलसिला कई वर्षों से चल रहा है। पुलिस में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Harassment four doughter from father arrested
Prayagraj - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जिले के मांडा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने पिता पर खुद के साथ ही नहीं, बल्कि अपनी चार बहनों के साथ भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

Trending Videos

 

20 वर्षीय युवती रविवार को अपनी मां के साथ थाने पहुंची और इंस्पेक्टर मांडा अनिल वर्मा को पूरी घटना बताई। युवती की बात सुनकर थाने में मौजूद लोग भी सन्न रह गए। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है और पांच बहनों व दो भाइयों में सबसे बड़ी है। उसके पिता हैदराबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं और साल में एक-दो माह के लिए घर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीड़िता के मुताबिक, पिता वर्ष 2017 से उसके साथ दरिंदगी कर रहे हैं। उस समय वह मामा के घर रहती थी। उसने इसकी जानकारी मां को दी तो विरोध करने पर आरोपी ने मां के साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने घर में मौजूद अन्य बहनों के साथ भी गलत हरकतें शुरू कर दीं।

 

युवती ने आरोप लगाया कि रविवार को भी पिता ने इंटर में पढ़ने वाली उसकी दूसरी बहन के साथ शारीरिक शोषण किया और विरोध करने पर मारपीट की। इसके अलावा हाईस्कूल में पढ़ने वाली तीसरी बहन और कक्षा सात में पढ़ने वाली चौथी बहन के साथ भी गलत हरकतें की जाती रहीं।

 

शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी पिता को पकड़कर थाने ले आई और पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपने कृत्य को सही ठहराने की कोशिश की।
 

इंस्पेक्टर मांडा अनिल वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और न्यायालय में बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed