सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sub-Inspector Recruitment Exam - Candidates were made to remove everything from rings to bracelets.

Prayagraj : दरोगा भर्ती परीक्षा -अभ्यर्थियों के अंगूठी से लेकर कंगन तक उतरवाए

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Mar 2026 01:36 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा हुई। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की तीन चरणों में सघन चेकिंग की गई। अंगूठी, कंगन और घड़ी उतरवाने के साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया।

Sub-Inspector Recruitment Exam - Candidates were made to remove everything from rings to bracelets.
झूंसी में एक परीक्षा केंद्र से दरोगा भर्ती की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा हुई। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की तीन चरणों में सघन चेकिंग की गई। अंगूठी, कंगन और घड़ी उतरवाने के साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया।

Trending Videos


शनिवार सुबह 10 से 12 बजे पहली पाली में 10,118 और दोपहर तीन से शाम पांच बजे दूसरी पाली में 10,234 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी है। दोनों पालियों में 6528 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। सीएवी इंटर कॉलेज और केपी इंटर कॉलेज समेत अन्य केंद्रों में पुरुष अभ्यर्थियों के जूते, मोजे और बेल्ट उतरवा लिए गए। जबकि महिला अभ्यर्थी की चूड़ी, बिछिया और बाली निकलवाकर ही केंद्र में जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र परिसर समेत परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की गई। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, डीएम मनीष कुमार वर्मा, डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य, डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत समेत अन्य ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वहीं, ड्यूटी पर तैनात पुलिसवालों के मोबाइल फोन भी जमा करा लिए गए। सभी संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस और खुफिया टीमें निगरानी करती रहीं।

यह सामान रहे प्रतिबंधित

टोपी, पेंसिल बॉक्स, कैलक्यूलेटर, पर्स, चश्मा, ज्वेलरी, मोबाइल फोन, यूएसबी, ब्लूटूथ, डिजिटल पेन आदि।

कुछ सवालों ने उलझाया

वर्ष 2013 में ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे मिला था।
भारतीय कानून के तहत एक व्यक्ति कब से किशोर नहीं माना जाता है।
घंटी बजी है कोई आया है, इस वाक्य में कौन सा सर्वनाम है।
इच्छा का पर्यायवाची शब्द कौन सा है।
बाजार से तीन किलो घी लेते आना, इस वाक्य में तीन किलो कौन सा विशेषण है।
मन चंगा तो कठौती में गंगा, इस लोकोक्ति का सही अर्थ क्या है।
प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री किस परिषद का हिस्सा हैं।
राष्ट्रपति द्वारा जारी अध्यादेश को संसद में कितने समय में अनुमोदित करना होता है।

परीक्षा के बाद बस अड्डे और स्टेशन पर उमड़ी भीड़

परीक्षा खत्म होने के बाद काफी संख्या में अभ्यर्थी केंद्रों से बाहर निकले। इससे शहर की कई सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। विशेष रूप से सिविल लाइंस चौराहे के आसपास ट्रैफिक प्रभावित रहा। वहीं, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

प्रश्न के उत्तर में जाति लिखने पर रोष

एसआई भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न और उसके विकल्प को लेकर विवाद शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पेपर में सामान्य हिंदी में तीसरा प्रश्न आया कि अवसर के अनुसार बदल जाने वाला, वाक्यांश के लिए एक शब्द में उत्तर दें। इस प्रश्न के विकल्प में एक जाति लिखी है जिसे लेकर लोगों में रोष है। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों और शिक्षकों में प्रश्न को लेकर चर्चा का विषय बना रहा। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने प्रश्न में गलत संदर्भ में शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed