{"_id":"6af587896eaf961bac06f658","slug":"struggle-to-get-home-for-the-chhath-festival-begins-no-space-available-on-any-train-bound-for-bihar-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे : अब छठ महापर्व पर घर पहुंचने की जद्दोजहद, बिहार जाने वाली किसी भी ट्रेन में जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे : अब छठ महापर्व पर घर पहुंचने की जद्दोजहद, बिहार जाने वाली किसी भी ट्रेन में जगह नहीं
Thu, 12 Nov 2026 03:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 12 Nov 2026 03:25 PM IST
सार
लोक आस्था के महापर्व छठ पर घर लौटने की चाह में प्रवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रयागराज से बिहार जाने वाली नियमित और विशेष ट्रेनों में सीटें फुल हैं। लंबी प्रतीक्षा सूची और नो रूम के बीच तत्काल टिकट भी यात्रियों को राहत नहीं दिला पा रहा है। बुधवार को रामबाग, प्रयागराज जंक्शन और प्रयाग स्टेशन पर टिकट के लिए लंबी कतारें लगीं, लेकिन कुछ ही मिनटों में सीटें भर गईं।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विस्तार
अब महापर्व छठ ने प्रवासियों के दिलों की धड़कनें तेज कर दी हैं। घर-परिवार के साथ महापर्व को मनाने की बेताबी ऐसी है कि संगमनगरी से बिहार जाने वाले हर एक ट्रेन पूरी तरह से पैक हो गई है। बिहार जाने वाली शायद ही कोई ऐसी ट्रेन बची हो, जिसमें पांव रखने की भी जगह मिल सके।
विज्ञापन
नियमित ट्रेनों से लेकर स्पेशल गाड़ियों तक में लंबी प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) और नो रूम होने से समस्या बढ़ गई है। बुधवार सुबह से ही रामबाग, प्रयागराज जंक्शन और प्रयाग स्टेशन के आरक्षण काउंटर में तत्काल टिकट के लिए काफी लोग पहुंचे।
विज्ञापन
लोग किसी भी तरह तत्काल टिकट हाथ लग जाने की उम्मीद में कतारों में खड़े रहे, लेकिन चंद मिनटों में सिस्टम ने जवाब दे दिया। अधिकांश के हाथ सिर्फ निराशा लगी। बृहस्पतिवार को बिहार जाने वाली हर एक ट्रेन में भारी भीड़ का अनुमान है। इससे हालात और भी विकट हो गए हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर बच्चों का सामान संभाले रमेश ने बताया, छठ पर घर पहुंचना हमारे परिवार के लिए साल का सबसे बड़ा मौका होता है। दो महीने पहले जब टिकट बुक कराने की सोची, तो तबीयत खराब होने की वजह से देरी हो गई और तब तक वेटिंग 150 पार पहुंच चुकी थी।
आज सुबह सात बजे से रामबाग स्टेशन पर तत्काल के लिए लाइन में लगा था लेकिन काउंटर पर पहुंचते ही बुकिंग क्लर्क ने बोल दिया कि सीट भर गई है। कुछ ऐसी ही बेबसी नैनी के रहने वाले संतोष गुप्ता की भी रही। कहा कि छठ पर दरभंगा जाना है।
स्पेशल ट्रेनों के नाम पर जो गाड़ियां चलाई गईं वह पहले से ही फुल हैं। सुबह प्रयागराज जंक्शन पर धक्का-मुक्की के बीच तत्काल टिकट पाने की कोशिश की मगर नतीजा सिफर रहा। अब प्राइवेट बसों और अन्य वैकल्पिक साधनों की तलाश करनी पड़ रही है।
छठ पर काफी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची की समीक्षा की जा रही है। जरूरत पड़ी तो स्पेशल ट्रेन की संख्या बढ़ाई जा सकती है। - अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल