Fraud : शहर के ‘बंटी और बबली’ ने ज्वैलर्स से ढाई लाख की चेन उड़ाई, सीसीटीवी भी नहीं कैद कर पाया हरकत
सिविल लाइंस में सरदार पटेल मार्ग पर पीसी ज्वैलर्स का शोरूम है। नौ जून को एक महिला और पुरुष वहां पहुंचे और सोने की चेन दिखाने को कहा। लाख रुपये की चेन से लेकर कई लाख वाली चेन उन्हें दिखाई गई। पसंद न आने की बात कहकर वे दूसरी चेन दिखाने की बात कहते रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस स्थित पीसी ज्वैलर्स में नौ जून को एक ठग जोड़े ने ढाई लाख की सोने की चेन उड़ा दी। 14 जून को सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला के साथ शोरूम पहुंचे पुरुष ने काफी देर तक महंगी महंगी चेन देखी। फिर पसंद न आने की बात कहकर वहां से चले गए। उनके जाने के बाद ढाई लाख की चेन गायब होने की जानकारी हुई।
सीसीटीवी में भी चोरी की हरकत कैद नहीं हो पाई है। कर्मचारियों का कहना है शातिर ठग अपने हाथ में ही छिपाकर चेन ले गया।
सिविल लाइंस में सरदार पटेल मार्ग पर पीसी ज्वैलर्स का शोरूम है। नौ जून को एक महिला और पुरुष वहां पहुंचे और सोने की चेन दिखाने को कहा। लाख रुपये की चेन से लेकर कई लाख वाली चेन उन्हें दिखाई गई। पसंद न आने की बात कहकर वे दूसरी चेन दिखाने की बात कहते रहे।
अंत में कहा कि उन्हें कोई भी चेन पसंद नहीं आई। वहां आने वाले सभी लोगों के नाम और फोन नंबर लिए जाते हैं, जब ठग जोड़े से नाम और मोबाइल नंबर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब कुछ पसंद नहीं आया तो नाम और मोबाइल नंबर का क्या करोगे। इसके बाद वे चले गए। उनके जाने के बाद सेल्समैन को कुछ शक हुआ क्योंकि उन्होंने काफी सारी चेन बाहर निकलवा ली थी।
जब गिनती की गई तो ढाई लाख रुपये के मूल्य वाली सोने की चेन गायब थी। स्टोर प्रबंधक केशरी सिंह को सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज देखा गया। फुटेज में दोनों कहीं से भी चेन रखते हुए नहीं दिख रहे हैं। सेल्समैन तथा लोगों का कहना है कि ठग ने अपने हाथों में चेन छिपा लिया होगा। इस कारण सीसीटीवी में कुछ नहीं दिख रहा। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है।