सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two cars full of wedding guests collided with a culvert and fell into a canal, killing two youths

Prayagraj : बरातियों से भरी दो कार पुलिया से टकराकर नहर में गिरी, दो युवकों की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Feb 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Prayagraj Accident News : बरातियों से भरी दो कारें पुलिया से टकराने के बाद नहर में गिर गईं। हादसा रविवार की रात में हुआ। हादसे में कार सवार दो युवक लापता थे, जबकि  बाकी लोकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घंटों चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद दोनों  युवकों का शव बरामद किया गया। 

Two cars full of wedding guests collided with a culvert and fell into a canal, killing two youths
सड़क दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोरांव-ड्रमंडगंज मार्ग पर बढ़वारी खुर्द गांव में रविवार देररात बरात में जा रही दो कार पुलिया से टकराकर नहर में गिर गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कारों को बाहर निकाला गया। हादसे में दो कार सवार नहीं मिले। पूरी रात उनकी खोजबीन चलती रही। सुबह दोनों की लाश बरामद हुई। 

Trending Videos

खीरी थाना क्षेत्र के गडरी गांव निवासी लालजी शुक्ल सीआरपीएफ में एएसआई हैं। रविवार रात उनके बेटे अभिषेक की बरात कोरांव के घूघा गांव जा रही थी। बरात में शामिल दो कारें अंधेरे में अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया में टकराईं और नीचे जा गिरीं। पास में मौजूद कुछ ग्रामीणों ने शोर मचाया तो और लोग भी पहुंच गए। इतने में पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक कार किसी तरह खींच कर किनारे कर दी गई। कार से रीवा के शुभम शुक्ला, सौरभ गौतम, आजमगढ़ के संदीप, जौनपुर के विशाल मौर्य, गाजीपुर के वसीम और बरेली के अनूप सिंह व रोहित सहित सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं गाजीपुर के प्रदीप कुशवाहा और अंशु का पता नहीं चल सका। पुलिस टीम उनकी खोजबीन में जुटी रही। एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। भोर में लापता दोनों युवकों की लाश बरामद हुई।


घटनास्थल से 50 मीटर दूर मिले शव

कार नहर में गिरने के बाद लापता हुए दोनों युवकों का शव घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी परबरामद हुआ। एनडीआरएफ टीम व पुलिस बल ने काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया। प्रदीप कुशवाहा उर्फ पिंटू (30) पुत्र शिवमोहन निवासी अतर्रा जिला बांदा व अनीश सिंह (20) पुत्र नमो नारायण सिंह निवासी शेरुहिया थाना फेफना जिला बलिया के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed