फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतापगढ़ में बच्चे का अपहरण कर मांगी फिरौती, पुलिस मुठभेड़ में दो अपहर्ता गिरफ्तार

Mon, 24 Feb 2020 07:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 Feb 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
Two criminals arrested in police encounter IN Pratapgarh
पुलिस ने बच्चे को बरामद किया - फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली के सिपाहमहेरी गांव से रविवार दोपहर क्रिकेट खेल रहे रिटायर्ड रेलकर्मी के नौ साल के बेटे को बाइक सवार चार बदमाशों ने अगवा कर लिया। उसे छह घंटे तक इधर-उधर घुमाते रहे। शाम करीब छह बजे परिजनों को फोनकर बदमाशों ने 10 लाख रुपये फिरौती मांगी। इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।


खबर पाकर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। सोमवार भोर में चार बजे के बाद बकुलाही नदी के पुल पर अपहरण के आरोपियों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसके एक साथी को भी पुलिस ने दबोच लिया। जबकि घटना का मास्टरमाइंड सहित दो लोग फरार हो गए। हालांकि देर शाम पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी हिरासत में ले लिया।
Two criminals arrested in police encounter IN Pratapgarh
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
नगर कोतवाली के सिपाहमहेरी निवासी रामसुंदर पाल रेल विभाग से रिटायर्ड हुए हैं। उनका छोटा बेटा नीतेश (9) गांव के करीब स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। रविवार दोपहर घर के करीब ही वह क्रिकेट खेलने गया था। जहां से अचानक वह गायब हो गया। परिजन उसकी तलाश में लगे थे। इस बीच शाम करीब 6 बजे रामसुंदर के मोबाइल पर एक फोन आया।

फोन करने वाले ने कहा कि उसका बेटा उन लोगों के कब्जे में है। 10 लाख रुपये देने के बाद ही वह लोग उसे छोड़ेंगे। यह सुनते ही रामसुंदर के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने पुलिस को सूचना दी। छात्र के अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जिस नंबर से फोन आया था, वह स्विच ऑफ हो गया।
Two criminals arrested in police encounter IN Pratapgarh
अपराध - फोटो : अमर उजाला

रामसुंदर पाल ने घटना की तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसके बेटे का अपहरण अनिरुद्ध पुत्र रामकैलाश, रितिक पुत्र सुरेंद्र बहादुर, शिवपूजन सरोज पुत्र अज्ञात निवासी जोलहापुर और कल्लू उर्फ सूरज पुत्र शोभनाथ निवासी सिपाहमहेरी ने किया है। वह दस लाख रुपये फिरौती मांग रहे हैं। पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्ज कर अधिकारियों को सूचना दी।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने छात्र को सकुशल बरामद करने के लिए एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद, सीओ सिटी अभय पांडेय के साथ ही स्वॉट टीम और नगर कोतवाली पुलिस को लगाया। अपहृत छात्र की पुलिस खोजबीन करने लगी। सर्विलांस की मदद से पुलिस फिरौती मांगने वाले नंबर को ट्रेस करने लगी। बदमाशों के भागने के संभावित स्थानों की घेराबंदी कर पुलिस उनकी खोजबीन करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two criminals arrested in police encounter IN Pratapgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

इस बीच पुलिस नगर कोतवाली के औवार में बकुलाही नदी के पुल की ओर आरोपियों की तलाश में पहुंची। तभी एक बाइक आती दिखाई पड़ी। पुलिस को देख छात्र नीतेश को बाइक पर बैठा रखे अनिरुद्ध ने पिस्टल से पुलिसकर्मियों पर दो फायर झोंके और पैदल ही भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की।

इस दौरान अनिरुद्ध के बाएं पैर में गोली लग गई। उसके साथी कल्लू को भी पुलिस ने दबोच लिया। मुठभेड़ में घायल अनिरुद्ध को जिला अस्पताल लाया गया। उसके पास से एक पिस्टल, कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक व मोबाइल फोन बरामद हुआ। जिला अस्पताल पहुंचकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि घटना के मास्टरमाइंड शिवपूजन की तलाश चल रही है। देर शाम पुलिस ने रीतिक को भी दबोच लिया। पुलिस ने अपहरण के आरोपी कल्लू व अनिरुद्ध का चालान भेजा। जहां से कल्लू को जेल भेज गया और अनिरुद्ध को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसका पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed