Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPESSC: Candidates who have completed ‘Shastri’ will be eligible to apply for the post of assistant teacher

यूपीईएसएससी : ‘शास्त्री’ कर चुके अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक के आवेदन में मिलेगा अवसर

Wed, 11 Nov 2026 06:22 PM IST
विनोद सिंह मनीष मिश्रा, प्रयागराज
मनीष मिश्रा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Nov 2026 06:22 PM IST
सार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन प्रक्रिया के बीच अब भी अर्हता को लेकर तमाम विसंगतियां सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
UPESSC: Candidates who have completed ‘Shastri’ will be eligible to apply for the post of assistant teacher
शास्त्री भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन प्रक्रिया के बीच अब भी अर्हता को लेकर तमाम विसंगतियां सामने आ रही हैं। अब संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से ‘शास्त्री’ कर चुके डिग्रीधारी एडेड जूनियर काॅलेजों में सहायक अध्यापक (टीजीटी) के लिए अर्ह हो सकते हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शासन को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


आयोग को अब शासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। इससे संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से ‘शास्त्री’ कर चुके अभ्यर्थियों को एडेड काॅलेजों में टीजीटी-2026 के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


दरअसल, संस्कृत से ‘शास्त्री’ की डिग्री स्नातक के समान होती है लेकिन टीजीटी भर्ती-2026 की अर्हता तय करते समय माध्यमिक शिक्षा विभाग ने उन्हें आवेदन के लिए अर्ह नहीं माना जबकि वर्ष 2022 की टीजीटी भर्ती में ‘शास्त्री’ कर चुके अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए मौका दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है ‘शास्त्री’ डिग्रीधारी भी चयन आयोग से आवेदन में मौका देने की मांग कर रहे थे। चयन आयोग ने अभ्यर्थियों की मांग को संज्ञान लेते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों व शासन को पत्र लिखकर उन्हें आवेदन में मौका देने की बात कही है। इसके पहले भी प्रवक्ता में आवेदन के लिए संस्कृत से आचार्य कर चुके अभ्यर्थियों को मौका दिया जा चुका है।

Trending Videos

चार वर्ष बाद 17 हजार पदों के लिए निकाली गई है भर्ती

प्रदेश के एडेड कॉलेजों में टीजीटी के लिए चार वर्ष बाद 17,735 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से 24 अक्तूबर से आवेदन भी लिए जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 नवंबर तय है। परीक्षा 23 और 24 दिसंबर को प्रस्तावित है।

संस्कृत से ‘शास्त्री’ करने वाले अभ्यर्थियों ने आयोग को प्रत्यावेदन दिया था। इसमें मांग की गई है कि उन्हें टीजीटी में आवेदन का मौका दिया जाए क्योंकि उनकी डिग्री स्नातक के समतुल्य है। उन प्रत्यावेदनों को संज्ञान में लेते हुए आयोग ने शासन को पत्र लिखा है। आदेश आते ही उन्हें भी आवेदन के लिए मौका मिलेगा। - संजय कुमार सिंह, उप सचिव, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जो अर्हता तय की गई है वह गलत है। संस्कृत से ‘शास्त्री’ की डिग्री स्नातक के बराबर है। इसके बावजूद भी उन्हें आवेदन से बाहर करना सही नहीं है। हमारी तरफ से चयन आयोग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजा गया था। - प्रो. बिहारी लाल शर्मा, कुलपति, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed