सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   12-day wait for gas, consumers troubled

Ambedkar Nagar News: गैस के लिए 12 दिन का इंतजार, उपभोक्ता परेशान

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
12-day wait for gas, consumers troubled
आरएम भारत गैस ग्रामीण वितरण जलालपुर के बाहर गैस लेने के लिए खड़े उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रसोई गैस की बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं को 10 से 12 दिनों की वेटिंग के चलते एजेंसियों की दौड़ लगानी पड़ रही है। इसके अलावा बड़ी संख्या में उपभोक्ता डीएसी नंबर को लेकर परेशान हैं। लाख जतन के बाद डीएसी नंबर मिल रहा है।
Trending Videos

बाबा गैस एजेंसी अकबरपुर के बाहर बुधवार को उपभोक्ता गैस की जानकारी के लिए पहुंचे थे। केवाईसी कराने के साथ ही नई पासबुक बनाने की समस्या के निदान के लिए आए थे। डीएसी नंबर न मिलने से कई लोग मायूस लौटते नजर आए। जलालपुर और टांडा क्षेत्रों में भी एजेंसियों पर यही हाल देखने को मिला। हालांकि पूर्ति विभाग द्वारा बुकिंग के सात दिन के भीतर होम डिलीवरी कराए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 मार्च से लगा रहे दौड़
जलालपुर निवासी अंकुश ने बताया कि 14 मार्च को गैस सिलिंडर बुक कराया था। कई चक्कर लगाने के बावजूद भी अभी तक गैस सिलेंडर नहीं मिला। बुधवार को सुबह आठ बजे से एजेंसी पर गैस लेने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
11 मार्च से नहीं मिला सिलिंडर
हाजीपुर निवासी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि 11 मार्च को बुकिंग के बावजूद अभी तक होम डिलीवरी नहीं की गई। गैस सिलिंडर न होने के कारण काफी समस्या हो रही है।
नहीं मिला डीएसी नंबर
अकबरपुर के गौहन्ना निवासी पंकज ने बताया कि 28 मार्च को बाबा गैस एजेंसी से रसोई गैस की ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। अभी तक डीएसी नंबर नहीं मिला है। इसके चलते रसोई गैस नहीं मिल पा रही है। आरोप है कि 30 मार्च की बुकिंग वालों को गैस दी जा रही है।

जिले में सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक

मार्च 2026 में बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को नए डीएसी नंबर सक्रिय कर क्रमवार श्रेणी में दिए जा रहे हैं। गैस कंपनियों द्वारा रिएक्टीवेट कर उपभोक्ताओं को नया डीएसी उपलब्ध कराया जा रहा है। सात दिन में एलपीजी की होम डिलेवरी कराई जा रही है। जिले में 11 हजार से अधिक सिलिंडरों का स्टॉक है।

- शिवाकांत पांडेय, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed