सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1257 patients reached the OPD, 711 fell sick due to heat

Ambedkar Nagar News: ओपीडी पहुंचे 1257 मरीज, 711 गर्मी से हुए बीमार

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
1257 patients reached the OPD, 711 fell sick due to heat
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में सोमवार को परचा काउंटर, डॉक्टर कक्ष और दवा वितरण केंद्र पर मरीजों व तीमारदारों की भीड़ लगी रही। आलम यह रहा कि ओपीडी में तीन फिजीशियन बैठे थे, जिनके पास मरीजों की लंबी कतारें रहीं। ऐसे में इलाज के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं जांच के लिए भी लंबी जद्दोजहद करनी पड़ी।

ओपीडी में सोमवार को 1257 मरीजों का पंजीकरण किया। इनमें 711 मरीज ऐसे थे जो गर्मी के कारण बीमार हुए थे। फिजिशियन डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि तेज गर्मी के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। अस्पताल में बुखार, दस्त, उल्टी, डिहाइड्रेशन, वायरल संक्रमण और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। कई मरीज कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत लेकर आए थे। चिकित्सकों ने मरीजों को सलाह दी है कि इस मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखें, साफ पानी पीएं और धूप में निकलने से बचें, ताकि इन बीमारियों की चपेट में आने से सुरक्षित रहा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता नहीं कब आएगा नंबर
जिला अस्पताल में फिजीशियन कक्ष के बाहर भीटी रजऊपुर गांव निवासी जगदंबा प्रसाद बैठै थे। वह बुखार व सांस की समस्या से परेशान थे। बताया कि करीब आधे घंटे से चिकित्सक को दिखाने के लिए बैठे हैं, लेकिन भीड़ बहुत है। पता नहीं कब नंबर आएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

परचा बनवाने में छूटा पसीना
अकबरपुर के सोनगांव निवासी पंकज करीब 11 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में काफी भीड़ थी। पंकज ने बताया कि उन्हें पेट दर्द की समस्या थी, जिसका इलाज कराने के लिए आए थे। परचा काउंटर में इतनी भीड़ थी कि 45 मिनट बाद परचा बन सका।
मौसम के कारण बढ़ रही भीड़
सोमवार को अस्पताल में भीड़ बढ़ जाती है। इसके साथ ही मौसम का असर भी दिख रहा है, जिसके कारण लोग बीमार अधिक हो रहे हैं। अस्पताल में पर्याप्त दवाएं हैं।

- डॉ. पीएन यादव, सीएमएस
गर्मी और धूप ने दिन भर किया परेशान
सोमवार को चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने लोगों को दिनभर परेशान किया। सुबह से मौसम गर्म रहा। दोपहर में इतनी तपिश रही कि लोगों को कूलर और पंखों से भी राहत नहीं दे सके। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी से अभी निजात मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed