{"_id":"6a26f7bb28c0cf9c030883a1","slug":"after-the-exam-the-journey-tested-the-candidates-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-158113-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: परीक्षा के बाद सफर ने लिया अभ्यर्थियों का इम्तिहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: परीक्षा के बाद सफर ने लिया अभ्यर्थियों का इम्तिहान
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए संघर्ष करते अभ्यर्थी।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा जिले में सोमवार से शुरू हो गई। इस दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के सफर में पसीने छूट गए। उन्हें सीट के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। कई अभ्यर्थी भारी भीड़ के बीच जैसे तैसी खड़े होकर यात्रा करते नजर आए।
जिले में तीन दिवसीय परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन अयोध्या, बाराबंकी, आजमगढ़ और गोरखपुर से आए अभ्यर्थियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परीक्षा के लिए विशेष ट्रेनें न चलने से नियमित ट्रेनों पर दबाव बढ़ गया। दैनिक यात्रियों और परीक्षार्थियों की भीड़ के कारण सीटों के लिए मारामारी मची रही। सीट पाने को लेकर लोगों में नोकझोंक और जद्दोजहद भी देखने को मिली। परीक्षार्थियों को गर्मी और ट्रेनों की देरी से भी जूझना पड़ा। कुछ परीक्षार्थी रात में ही अकबरपुर पहुंच गए थे, जबकि कुछ सुबह ट्रेनों से पहुंचे।
पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद कई अभ्यर्थियों को स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। फरक्का, दून एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में यात्री रवाना हुए। दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम तक अहमदाबाद साबमती, पटना इंदौर, मरुधर, कैफियत सहित अन्य ट्रेनें मिलीं। देर रात तक परीक्षार्थियों की आवाजाही जारी रही। बाराबंकी के बृजेश यादव ने बताया कि अकबरपुर पहुंचने में पसीने छूट गए। गर्मी व ट्रेनों की भीड़ ने हालत खराब कर दी। गोरखपुर निवासी देव कुमार ने कहा कि परीक्षा कोई भी हो, भीड़ भाड़ ज्यादा रहती ही है लेकिन एक परीक्षा स्पेशल चल जाती तो सहूलियत हो जाती। रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों के कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है। अभी तक कोई परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा नहीं है।
विज्ञापन
योगी की हाफ टिकट की घोषणा, अभ्यर्थियों ने जाहिर की खुशी
अंबेडकरनगर। यूपी पुलिस भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए सोमवार को जिले में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। मुख्यमंत्री की ओर से परीक्षा अभ्यर्थियों को बसों में रियायती यात्रा सुविधा देने की घोषणा से अभ्यर्थियों ने खुशी जाहिर की। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज बसों में आधे किराये पर यात्रा का लाभ लिया। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि यह सुविधा परीक्षा अवधि के दौरान 10 जून आधी रात तक लागू रहेगी।

Trending Videos