{"_id":"6a26f85ee5e532e9d20a89da","slug":"the-ward-boy-was-found-writing-prescriptions-the-doctor-was-absent-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-158101-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: वार्डबॉय लिखता मिला दवाएं, डॉक्टर मिलीं गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: वार्डबॉय लिखता मिला दवाएं, डॉक्टर मिलीं गैरहाजिर
विज्ञापन
सोमवार को जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सीएमएस से जानकारी लेते सीएमओ। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल का सोमवार को सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले छह कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। गैरहाजिर एक चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे सीएमओ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने परचा काउंटर पर लगी भीड़ को देखकर नाराजगी जाहिर की। इसके लिए उन्होंने सीएमएस से दो और परचा काउंटर बनवाने के निर्देश। सीएमओ ने ओपीडी का निरीक्षण किया, जिसमें बाल रोग ओपीडी में चिकित्सक कक्ष के भीतर खाद्य सामग्री रखी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी। त्वचा रोग ओपीडी में एयर कंडीशनर खराब व अलमारी क्षतिग्रस्त मिलने पर उसकी मरम्मत व सफाई कराने के निर्देश दिए।
ओपीडी में वार्डबॉय कृष्ण कुमार तिवारी अपनी ड्रेस में नहीं मिला और वह मरीजों को परचे पर दवाएं भी लिख रहा था। इस पर सीएमओ ने उसका एक दिन का वेतन रोक दिया। आईसीटीसी विभाग के पास इधर-उधर कॉटन पड़ा मिलने पर सफाई कर्मी पंकज राज का भी एक दिन का वेतन रोक दिया। एसएनसीयू वार्ड में एयर कंडीशनर की मरम्मत वार्ड के भीतर ही कराई जा रही थी। इसके लिए सीएमओ वार्ड इंचार्ज खुशबू यादव का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
सीएमओ ने पांच नंबर जनरल वार्ड में सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर वार्ड इंचार्ज बसंती गौतम व सेवा प्रदाता प्राइम क्लीनिंग के सफाई सुपरवाइजर के साथ सफाई कर्मी संतोष सफाई कर्मी वेतन रोक दिया है। एमसीएच विंग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिलाओं का टीकाकरण कक्ष नीचे तल पर ओपीडी के पास बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान डॉ. शालू मिश्रा बिना अनुमति के अनुपस्थित मिली। इसके लिए अब उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण में सीएमएस डॉ. पीएन यादव, एसीएमओ डॉ. रामानंद, डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
एसएलटी नहीं दे पाए सही जानकारी
सीएमओ ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पैथोलॉजी को देखा। इसमें उन्होंने शनिवार को कितनी मरीजों की जांच की गई। इसकी जानकारी एसएलटी एसएन पांडेय से मांगी तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए सही जानकारी रखने के निर्देश दिए।

Trending Videos