{"_id":"6a26f8012b8b76dc40098f20","slug":"relatives-attacked-the-homes-of-mohans-murderers-causing-destruction-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-158093-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मोहन के हत्यारोपियों के घर परिजनों ने बोला हमला, की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मोहन के हत्यारोपियों के घर परिजनों ने बोला हमला, की तोड़फोड़
विज्ञापन
सम्मनपुर क्षेत्र के लेहड़ी गांव में विष्णु पांडेय के घर की गई तोड़फोड़। संवाद
- फोटो : बहराइच में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर क्षेत्र के लेहड़ी गांव में तालाब में नहाने के विवाद में हुई मोहनलाल कनौजिया की हत्या से परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश है। रविवार देर रात 50 से अधिक ग्रामीणों ने हत्यारोपियों के घर पर हमला बोल दिया। यहां बाइक समेत घर का अन्य हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। इसके बाद से गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात है। पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर कई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
सम्मनपुर के मजीसा के लेहड़ी गांव में विष्णु पांडेय के तालाब में रविवार को अमित व सुजीत नहाने गए थे। इस दौरान अमित शैंपू लगाने लगा। आरोप है कि इस दौरान तालाब में पली कुछ मछलियां मर गईं। इस पर विष्णु व उनके साथियों ने दोनों की डंडे से पिटाई की। जानकारी होने पर शाम करीब छह बजे अमित व सुजीत के पिता मोहन कनौजिया ने विरोध जताया। इस पर विष्णु व अन्य लोग नाराज हो गए और पीटकर मोहन की हत्या कर दी थी।
आक्रोशित परिजनों ने पहले तो बरियावन-पट्टी मार्ग पर शव रखकर हंगामा किया था। इससे बाद एसडीएम व पुलिस अफसरों के समझाने पर मामला शांत हुआ था। रविवार देर रात परजिन व 50 से अधिक ग्रामीण व परिजन लाठी डंडाें से लैस होकर विष्णु पांडेय व अरविंद पांडेय के घर पहुंच गए। उनके घर के बाहर खड़ी बाइक को डंडे से तोड़ डाला। इसके बाद शौचालय के दरवाजे व अन्य सामान में भी तोड़फोड़ की। अरिवंद पांडेय की पत्नी सुनीता का आरोप है कि हमले के दौरान उनके गले की चेन भी आरोपी छीन ले गए। इसकी जानकारी पर पुलिस ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र अजीत की तहरीर पर गांव निवासी विष्णु पांडेय, गोपाल पांडेय, आदित्य पांडेय, अंश पांडेय, लाला पांडेय, देवेंद्र पांडेय के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रविवार की रात हुए बवाल के बाद से गांव में पुलिस बल तैनात है। किसी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए पीएसी की भी तैनाती की गई है। सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि छह के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
शव घर पहुंचा, पसरा मातम
सोमवार को वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद मोहन का शव शाम करीब पांच बजे लेहड़ी गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। देर शाम पुलिस की निगरानी के बीच टांडा के महादेवा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कराया गया। उधर, मृतक की पत्नी ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस ने परिजनों को बंधाया ढांढस
फोटो- 27
सोमवार को दोपहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि पूरे प्रकरण के निष्पक्ष जांच हो और मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता और दूसरों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत सुनवाई कर सजा दी जाए। अकबरपुर ब्लॉक अध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने कहा कि एक सप्ताह में यह दूसरी हत्या सम्मनपुर थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रही है। इस दौरान रितेश त्रिपाठी, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव विशाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Trending Videos