सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   17 candidates from the district were successful, with Pooja Tiwari securing seventh rank

Ambedkar Nagar News: जिले के 17 अभ्यर्थी सफल, पूजा तिवारी को सातवीं रैंक

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 31 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
17 candidates from the district were successful, with Pooja Tiwari securing seventh rank
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित यूपी पीसीएस 2024 परीक्षा परिणाम में अंबेडकरनगर के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस बार 17 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है जिससे पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। इनमें पूजा तिवारी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में सातवीं रैंक प्राप्त की है।
Trending Videos



टांडा तहसील क्षेत्र के आराजी तेंदुआ गांव की पूजा तिवारी ने अपने पहले ही प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए सातवीं रैंक प्राप्त कर एसडीएम पद पर चयनित हुई हैं। पूजा तिवारी कुशीनगर में वन विभाग में दरोगा के पद पर कार्यरत सत्य प्रकाश तिवारी की पुत्री हैं। वर्तमान में पूजा गोरखपुर में पीएचडी कर रही हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मनपुर के जैनापुर की सृष्टि चौधरी का चयन 26वीं रैंक के साथ एसडीएम पद पर हुआ है। बीते दिनों यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले चौकीदार के पुत्र विपिन देव यादव यूपी पीसीएस में वर्किंग ऑफिसर के पद पर चयनित हुए हैं। इसके अलावा जलालपुर के फतेहपुर बड़ागांव के सर्वेश वर्मा, अकबरपुर के तहिरापुर पटेलनगर के प्रिंस पटेल असिस्टेंट कमिश्नर कॉमर्शियल टैक्स, जलालपुर तहसील क्षेत्र के बीबीपुर के विष्णुकांत मिश्रा, आलापुर के अमड़ी के मयंक मौर्य कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर पद पर चुने गए हैं।

भियांव के नेवादा कला के अभिषेक पाल, राजेसुल्तानपुर के चोरमरा कमालपुर गांव निवासी अभिनंदन सिंह, पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामनरेश की पुत्री कोमल रावत बीडीओ बने हैं। हंसवर के बरहीं एदिलपुर के अभिषेक कुमार, इब्राहिमपुर के बड़ागांव के अविरल वर्मा, अकबरपुर के खजांवा निवासी हर्ष सिंह नायब तहसीलदार बने हैं। आलापुर के मोहम्मदपुर चक फरीदपुर के विमलेश कुमार यादव डिप्टी एसपी, अकबरपुर तहसील के लखइचनपुर निवासी अन्नू वर्मा का चयन ट्रेजरी ऑफिसर पद पर हुआ है। मालीपुर के खालिसपुर भटौली निवासी अतुल यादव का चयन सब रजिस्ट्रार पद पर हुआ है। अतुल वर्तमान में अमेठी में एसपी कार्यालय में हेड पेशी के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed