सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ban on new connections, people are being turned away

Ambedkar Nagar News: नए कनेक्शनों पर रोक, लौटाए जा रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 31 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ban on new connections, people are being turned away
दुल्हुपुर बाजार में उपभोक्ताओं को रसोई गैस का वितरण करने पहुंचा गैस एजेंसी का वाहन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रसोई गैस की किल्लत और ई केवाइसी प्रक्रिया के बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने नए कनेक्शन देने पर रोक लगा दी हैै। इससे छोटे व्यवसायों विशेषकर होटल, ढाबा और स्ट्रीट वेंडरों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। कंपनी के अधिकारी इस कदम को गैस की कालाबाजारी रोकने के एक प्रभावी उपाय के रूप में देख रहे हैं।
Trending Videos


अब तक बड़ी संख्या में दुकानदार गैस हाॅकरों से सेटिंग कर ब्लैक में घरेलू गैस सिलिंडर लेकर व्यावसायिक उपयोग कर रहे थे। घरेलू कनेक्शन का जुगाड़ न होने से अब ऐसे लोगों को व्यावसायिक सिलिंडर लेना ही होगा। बिना डिजिटल ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) के सिलिंडर देने पर रोक लगने के बाद कालाबाजारी करने वाले हॉकरों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। मजबूरी में जब ये लोग कनेक्शन लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं तो बताया जा रहा है कि नया कनेक्शन नहीं मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑयल कंपनी के अधिकारी बताते हैं कि एक ठीक-ठाक रेस्टोरेंट में औसतन दो सिलिंडर की रोजाना खपत होती है। महीने में उसे 60 सिलिंडर की जरूरत होती है। इसके लिए कम से कम 45 कनेक्शन चाहिए जो कि एक व्यक्ति के पास संभव नहीं है। ऐसे में उन्हें काॅमर्शियल कनेक्शन लेना ही होगा। घरेलू गैस लगभग 65 रुपये किलो है जबकि व्यावसायिक गैस 100 रुपये किलो पड़ती है। इसीलिए होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट में ज्यादातर घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग हो रहा था।

1.40 लाख ई केवाईसी होना बाकी
जिले में करीब 4.75 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से 1.40 लाख की ई केवाईसी होना बाकी है। यही लोग ई केवाईसी कराने के लिए एजेंसियों की दौड़ लगा रहे हैं। ऑयल कंपनियां पिछले मई माह तक सक्रिय रहे कनेक्शनधारकों की बुकिंग बिना केवाईसी के कर रही हैं लेकिन इससे पूर्व के निष्क्रिय कनेक्शनों पर बिना केवाईसी के बुकिंग पर रोक लगी हुई है।

घरेलू उपभोक्ताओं की नहीं कम हो रहीं मुश्किलें
जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जलालपुर के जफ्फरपुर निवासी गंगादिन शर्मा ने बताया कि उनके संयुक्त परिवार में एक ही गैस कनेक्शन है। 19 मार्च को गैस मिली थी। बड़ा परिवार होने के कारण गैस जल्दी खत्म हो जाती है।

ऐसे में मालीपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर नया कनेक्शन लेने के लिए आवेदन करने गए थे लेकिन उन्हें लौटा दिया गया। पिंडोरिया निवासी महंत पांडेय ने बताया कि इंडेन गैस एजेंसी के उपभोक्ता है। सोमवार को गैस की बुकिंग मोबाइल से कर रहे थे लेकिन सर्वर फेल होने के कारण बुकिंग नहीं हो पाई। एजेंसी आने पर मोबाइल से ही बुकिंग होने की बात कर्मियों ने बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed