सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1706 patients received treatment at the Jan Arogya Mela

Ambedkar Nagar News: जन आरोग्य मेला में 1706 रोगियों को मिला उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 22 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
1706 patients received treatment at the Jan Arogya Mela
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव के कारण लोग बीमारी के जद में आ रहे हैं। रविवार को लगे जिले के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 72 चिकित्सकों व 244 पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं 653 पुरुष, 856 महिला व 187 बच्चों का उपचार किया गया।
Trending Videos

मेला में कुल 1706 रोगियों का उपचार किया गया। इसमें सबसे अधिक बुखार व त्वचा रोग के मरीज रहे, वहीं 35 संभावित टीबी रोगी भी मिले। जबकि 129 लोगों में जांच के दौरान शुगर के भी रहे। मौसम में बदलाव के कारण इन दिनों सबसे अधिक रोगी सर्दी, जुकाम व बुखार के रहे। चिकित्सकों ने बताया कि इस समय मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का सेहत पर सीधा असर पड़ रहा है। दिन में तेज धूप व शाम को ठंड के कारण लोग लापरवाही बरतते हैं। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेला में आने वाले सभी रोगियों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed