{"_id":"69c3ddc959a03e5f3e02ef16","slug":"video-video-sharathathha-oura-utasaha-ka-satha-nakal-kalsha-yatara-lga-jayakara-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली कलश यात्रा, लगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली कलश यात्रा, लगे जयकारे
अंबेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र के मठिया गंजा मोहल्ले में चैत्र नवरात्र के अवसर पर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान मां दुर्गा की नई प्रतिमा को रथ पर रखकर नगर भ्रमण कराया गया और प्राण प्रतिष्ठा के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कलश यात्रा का शुभारंभ जलालपुर बौलिया से किया गया। यहां से यात्रा निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ी। रथ यात्रा उसमापुर, यादव चौराहा, शिवाजी चौक और जमालपुर चौराहा होते हुए शीतला मठिया मंदिर पहुंची। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद यात्रा वापस अपने प्रारंभिक स्थान की ओर लौटी।
इस दौरान रमेश मौर्य, संदीप अग्रहरि, राम मूरत मौर्य, हरिराम, श्याम, अवधेश, कुंदन, दुर्गा प्रसाद, रामदौर मिश्र, सीताराम प्रजापति व अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।