सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   36 pumps ran dry due to lack of petrol-diesel supply

Ambedkar Nagar News: पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति न होने से 36 पंप सूखे

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
36 pumps ran dry due to lack of petrol-diesel supply
अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर डीजल पेट्रोल न होने के कारण पंप पर सोमवार शाम को पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ऑयल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की समय पर आपूर्ति नहीं की जा रही है। ऐसे में जिले में 36 पंप ड्राई हो गए हैं। इन पंपों पर डीजल और पेट्रोल दोनों खत्म हो गए हैं। एडवांस भुगतान के बाद भी आपूर्ति न होने और इंडेंट ऑनलाइन न होने पाने की समस्याओं के निराकरण के लिए सोमवार को पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम अनुपम शुक्ला से मुलाकात की। डीएम ने मंगलवार को सभी ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाया है।
Trending Videos

जिले में 166 पेट्रोल-डीजल पंपों पर लखनऊ, इलाहाबाद, मुगलसराय और बैतालपुर के डिपो से डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति होती है। पिछले एक सप्ताह से आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शेष कुमार ने बताया कि आईओसीएल में इंडेंट लगाने पर पहले तीन दिनों के लिए क्रेडिट सुविधा मिलती थी। इसके तहत तेल टैंकर पहुंचने पर भुगतान की सुविधा थी। बदले नियमों के तहत अब अग्रिम भुगतान के बाद ही ऑयल कंपनियां पेट्रोल व डीजल के टैंकर पंप डीलरों को भेज रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में अग्रिम भुगतान के बाद भी समय से आपूर्ति नहीं हो रही है। ऑनलाइन इंडेंट भी नहीं लग पा रहा है। इसके कारण अकबरपुर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में करीब तीन दर्जन पंप ड्राई हो गए हैं। गत वर्ष अप्रैल और मई माह में जितनी आपूर्ति होती थी उतना भी ऑयल कंपनियों से नहीं मिल पा रही है। इसमें कंपनीवार 30 से 50 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। ऐसे में गेहूं कटाई व अन्य कृषि कार्यों के लिए किसानों को भी परेशान होना पड़ रहा है। पदाधिकारियों ने डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। डीएम ने आश्वासन देते हुए सभी ऑयल कंपनियों के पदाधिकारियों को मंगलवार को बैठक के लिए बुलाया है। इसमें समस्याओं और समाधान पर चर्चा कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed