{"_id":"69c80f4a0c35afd18a0e1e7c","slug":"45-crore-water-tank-incomplete-for-one-and-a-half-year-villagers-upset-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-153165-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: डेढ़ साल से अधूरी 4.5 करोड़ की पानी टंकी, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: डेढ़ साल से अधूरी 4.5 करोड़ की पानी टंकी, ग्रामीण परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी क्षेत्र की शमशुद्दीनपुर ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी पिछले डेढ़ साल से अधूरी है। करीब 4.5 करोड़ रुपये की इस परियोजना के ठप होने से शमशुद्दीनपुर, खेमापुर और धनवारी गांवों के ग्रामीणों में आक्रोश है। योजना पूरी न होने से क्षेत्र की लगभग सात हजार की आबादी अब तक नल कनेक्शन से वंचित है।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य रुकने से नियमित पेयजल आपूर्ति की उनकी उम्मीदें टूट गई हैं। जल निगम के जेई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि भुगतान न होने के कारण काम में देरी हुई है। फिलहाल टंकी का निर्माण ग्राउंड लेवल तक हुआ है और पाइपलाइन का कार्य भी आंशिक रूप से पूरा है। विभाग ने अब इस परियोजना को अगस्त 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है।
-- -- -- -- -- -- --
क्या कहते हैं स्थानीय लोग
खेमापुर निवासी रमन सिंह ने बताया कि गांव में न तो अभी तक पूरी पाइपलाइन बिछी है और न ही घरों तक नल का कनेक्शन पहुंचा है। टंकी का निर्माण भी अधूरा है, जिसके कारण हमें आज भी पुरानी व्यवस्था के भरोसे रहना पड़ रहा है। वहीं शमशुद्दीनपुर की भानमती के अनुसार,निर्माण कार्य अचानक बंद होने से हमारी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
Trending Videos