{"_id":"699f4cb33969f0b5b503b2f6","slug":"60-thousand-candidates-appeared-for-the-examination-in-the-district-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-151509-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जिले में 60 हजार परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जिले में 60 हजार परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार को जिले के 114 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच हुईं। कुल 63,046 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 60,043 ने परीक्षा दी, जबकि 3,003 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
पहली पाली में हाईस्कूल के विज्ञान की परीक्षा हुई। कुल 36,801 परीक्षार्थियों में से 34,975 उपस्थित रहे और 1,826 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में इंटरमीडिएट के 71 में से 69 छात्र शामिल हुए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र की परीक्षा थी। कुल 26,174 परीक्षार्थियों में से 24,999 उपस्थित और 1,175 अनुपस्थित रहे।
सुबह साढ़े सात बजे से ही केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। छह सचल दल, 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 114 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया था। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर सुरक्षित भेज दिया गया।
Trending Videos