{"_id":"699f4adc72c274b477087dce","slug":"two-youths-died-in-a-collision-with-a-bolero-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-151503-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बोलेरो की टक्कर से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बोलेरो की टक्कर से दो युवकों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दरपुर। महरुआ इलाके में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। हादसे में घर में कोहराम मचा है।
महरुआ के ग्राम बरामदपुर जरियारी निवासी राजमिस्त्री प्रेम कुमार (36) और मजदूर बृजेश कुमार (30) मंगलवार की देर शाम बाइक पर घर लौट रहे थे। रास्ते में आनंद नगर चौराहे के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों उछलकर दूर जा गिरे। हेलमेट न पहनने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। वहां प्रेम कुमार की मौत हो गई, जबकि बृजेश को लखनऊ रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। इस पर परिजन रास्ते से ही शव लेकर लौट आए।
मृतक प्रेम कुमार के परिवार में पत्नी बिंदु, आठ वर्षीय पुत्र आर्यन, छह वर्षीय बेटी आर्या हैं। छोटा भाई शैलेंद्र दिल्ली में नौकरी करती है। माता-पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है। बृजेश के परिवार में पत्नी सरिता, दो पुत्र सात वर्षीय शिवांश व छह माह का छोटू के अलावा चार वर्षीय पुत्री मोहिनी हैं। मां रंपत्ति, पत्नी व बच्चों का सहारा छिन गया है। पिता निन्हकू का पूर्व में ही निधन हो चुका है। हादसे के बाद से दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी महेंद्र सरोज ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कार की टक्कर से युवक ने दम तोड़ा
सद्दरपुर। टांडा के हसनपुर पुंथर निवासी मंजीत (30) कस्बे में एक कपड़े की दुकान पर काम कर अपना व परिवार का गुजर बसर करते थे। मंगलवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद होने के बाद वह बाइक से घर लौटे थे। इसके बाद एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। रास्ते में गांव के पास नेशनल हाईवे लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर पहुंचते ही बाइक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीण व परिजन मंजीत को लहूलुहान अवस्था में मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मंजीत के परिवार में मां लालपति देवी, भाई सुरजीत, इंद्रजीत, पत्नी श्यामलता व तीन साल का पुत्र श्याम है। हादसे के बाद से परिजन सदमे में हैं। मां व पत्नी रो-रोकर बेहाल हैं। इंस्पेक्टर दीपक रघुवंशी ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
हादसे में फोटोग्राफर की मौत, साथी घायल
कटेहरी। अहिरौली क्षेत्र के ग्राम करदासपुर निवासी रामआशीष पाल (25) मदनगढ़ मार्ग पर अपना स्टूडियो संचालित करते थे। मंगलवार को रामआशीष अपने सहयोगी गोविंद निवासी तकिया कानूनगो के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में फोटो और वीडियोग्राफी करने गए थे। रात करीब दो बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर दुल्लापुर मार्ग पर हीरापुर बाजार में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मारी और फिर मौके से भाग गया।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी कटेहरी पहुंचाया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान रामआशीष पाल की मौत हो गई, जबकि गोविंद का इलाज चल रहा है। रामआशीष अविवाहित था। पिता मनीराम खेतीबाड़ी करते थे। मां सुनीता और छोटा भाई आदित्य पाल, दो बहनें हैं। एसओ अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर नहीं मिली है।
Trending Videos