सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   80 voters missing from the draft list, the final list will come out today

Ambedkar Nagar News: ड्रॉफ्ट सूची से कम हुए 80 मतदाता, आज आएगी अंतिम नामावली

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
80 voters missing from the draft list, the final list will come out today
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एसआईआर अभियान के तहत दावे-आपत्तियों और नोटिसों के निस्तारण के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसमें अब जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 16,12, 149 मतदाता होंगे। इसमें ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद कुल 80 मतदाता कम हुए हैं। ड्राफ्ट सूची में 16,12,229 मतदाता शामिल थे।
Trending Videos

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 56,280 अनमैप वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, जबकि डाटा मिलाने न होने वाले 2.84 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजे गए थे। इस प्रकार से कुल 3,40,436 नोटिस भेजे गए थे। अनंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद 6 मार्च तक नए मतदाता बनने के 80,969 लोगों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नाम हटाने के 3165 और संशोधन के लिए 25,105 आवेदन प्राप्त हुए थे। इन दावे-दापत्तियों का निस्तारण किया जा चुका है। साथ ही मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची में शामिल कर लिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल कराया गया है। अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।

विधानसभावार कुल मतदाता (पहले व अब)
कटेहरी- 3,51,628- 3,51,617
टांडा- 2,95,513- 2,95,485
आलापुर- 3,06,618- 3,06,601
जलालपुर- 3,65,156- 3,65,143
अकबरपुर- 2,93,314- 2,93,303
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed