सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A farmer who went out to irrigate the field was found dead under suspicious circumstances

Ambedkar Nagar News: खेत की सिंचाई के लिए निकले किसान का संदिग्ध हालात में मिला शव

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
A farmer who went out to irrigate the field was found dead under suspicious circumstances
पांचू निषाद (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बसखारी। क्षेत्र के अशरफपुर किछौछा स्थित रामलीला के पास मंगलवार देर रात किसान का शव मिला। मृतक की पहचान जलालपुर के जीवत खुर्रम अली निवासी पांचू निषाद के रूप में हुई। घटना के बाद से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक पांचू निषाद के बेटे रक्षाराम ने बताया कि पिता मंगलवार रात अपने खेत की सिंचाई करने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक जब वे घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच पांचू खेत के निकट बसखारी क्षेत्र में किछौछा में रामलीला मैदान के पास बेसुध अवस्था में मिले। गांव के कुलदीप ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी बसखारी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शरीर पर चोट के कोई निशान न होने के कारण मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पांचू निषाद की अचानक मौत से उनकी पत्नी फूला देवी, बड़े बेटे रक्षाराम व छोटे बेटे बच्चाराम का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed