सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pregnant woman dies under suspicious circumstances, murder accused

Ambedkar Nagar News: संदिग्ध अवस्था में गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances, murder accused
गुलफेशा खातून (फाइल फोटो)
विज्ञापन
हंसवर/ सद्दरपुर। हंसवर क्षेत्र के मैंदी गांव में बुधवार की सुबह महिला गुलफेशा खातून का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिला। मृतका छह माह की गर्भवती भी थी। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जैनुद्दीनपुर निवासी अब्दुल गफ्फार के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी गुलफेशा खातून की शादी 23 दिसंबर 2025 को हंसवर के मैदीपुर निवासी तारिक के साथ की थी। शादी के समय हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया गया था। बीते शुक्रवार को गुलफेशा अपने पट्टीदारों के घर एक वैवाहिक कार्यक्रम में आई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपने ससुराल लौट गई थी। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे मैंदी गांव के कुछ ग्रामीणों ने अब्दुल को फोन कर उनकी बेटी की मौत की खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुल अपने बेटे फैजल के साथ तुरंत मैदी गांव पहुंचे। फैजल के अनुसार उनकी बहन के नाक, कान और मुंह से खून बह रहा था। उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं मृतका के ससुर सुलाब और सास बरकुलनिशा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात को सभी खाना खाकर सो गए थे। तारिक रात में खाना खाने के बाद छत पर सोने चला गया था। सुबह करीब पांच बजे जब सास बरकुलनिशा गुलफ्शा को जगाने के लिए उसके कमरे में पहुंचीं तो उसका शव देखा और चीख पड़ीं। इसके बाद पति समेत परिवार के अन्य लोग भी मौके पर आ गए। ग्रामीणों की सूूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब दाेनों पक्षों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मृतका के भाई फैजल ने फोन पर दी थी। खून बहने के कोई निशान नहीं मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता सकेगा। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शुभम कुमार, सीओ टांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed