सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A married woman was beaten to death over dowry, she had gotten married just 54 days ago

Ambedkar Nagar News: दहेज के लिए विवाहिता की पीटकर हत्या, 54 दिन पहले हुई थी शादी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
A married woman was beaten to death over dowry, she had gotten married just 54 days ago
प्रेमशिला।फाइल फोटो
विज्ञापन
जलालपुर। कटका क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर शुक्रवार रात पति व अन्य ससुरालीजनों ने विवाहिता की पीटकर हत्या कर दी। रात करीब 12 बजे पति विनोद ने डायल 112 पर फोन कर पत्नी प्रेमशिला (21) के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह अपने माता-पिता के साथ भाग निकला। पुलिस ने शव बेड पर पड़ा पाया और उसके चेहरे व शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार बहादुरपुर गांव निवासी विनोद की शादी 20 अप्रैल 2026 को राजेसुल्तानपुर के शांति भदेवा निवासी रामप्यारे निषाद की पुत्री प्रेमशिला (21) के साथ हुई थी। पिता रामप्यारे के अनुसार शादी के बाद से ही दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये के लिए उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था। शुक्रवार रात भी इसी बात को लेकर पति व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद विनोद ने प्रेमशिला की पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद वह अपने पिता रामलाल और मां धनसीरा के साथ घर से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब एक बजे पुलिस मौके पर पहुंची। यहां महिला का शव बेड पर पड़ा मिला। उसके चेहरे समेत पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस व पास-पड़ोस के लोगों से घटना की सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश जारी है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

20 दिन पहले ही मायके से वापस लौटी थी
मृतका की मां उतराजी देवी ने बताया कि मई महीने में भी पति विनोद ने प्रेमशिला की पिटाई की थी। इस पर वह मायके आ गई थी। 25 मई को उसे समझाकर वापस भेज दिया था। शादी में स्प्लेंडर बाइक दी गई थी, जबकि विनोद अपाचे गाड़ी की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता था। निरंजन बहन प्रेमशिला को लेकर काफी परेशान रहता था। उतराजी देवी कहती हैं कि अगर मुझे मालूम होता कि इस बार पुत्री ससुराल जाने के बाद उसकी हत्या कर दी जाएगी तो वह उसे कभी वापस न भेजतीं। परिवार में चार पुत्रियां संगीता, शनिचरा, शकुंतला व अंजली भी हैं। पति राम प्यारे खेती-किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

विनोद की शराब की लत से हर कोई था परेशान
हत्यारोपी विनोद को शराबी का लत है। इस वजह से हर कोई उससे परेशान था। बड़ा भाई संतोष और छोटा भाई रविंदर मुंबई में मजदूरी कर अपने परिवार को लेकर रहते हैं। घर पर आरोपी विनोद, मां धनसीरा और पिता रामलाल तीन लोग रहते थे। आसपास के लोग विनोद से काफी तंग थे। शराब के नशे में आकर सबसे गाली-गलौज वह मारपीट भी करता था। इसलिए उसके परिवार से कोई ज्यादा मिलना जुलना नहीं चाहता था। शुक्रवार की देर रात घर से आवाज आने के बाद भी पड़ोसी नहीं गए। अगर पड़ोसी पहुंचे होते तो शायद प्रेमशिला की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed