सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A mountain of sorrow fell on the family, suspicion on a close relative

Ambedkar Nagar News: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी रिश्तेदार पर शक

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
A mountain of sorrow fell on the family, suspicion on a close relative
.महरुआ के सेहरा जलालपुर गांव में घटना स्थल पर अ​धिकारियों से पूछताछ करतीं एसपी प्राची सिंह। मीड
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरुआ के सेहरा जलालपुर गांव में दूध व्यवसायी अजय कुमार की हत्या के बाद परिवार में मातम पसरा है। पत्नी तारा देवी पति के गम में बेसुध हैं। किसी से कोई दुश्मनी न होने के बावजूद हुई इस वारदात ने सभी को झकझोर दिया है। पुलिस हत्या के राजफाश के लिए मृतक के मोबाइल सीडीआर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है, जबकि ग्रामीणों ने घटना से पूर्व हुए रिश्तेदार से विवाद की ओर इशारा किया है।

अजय कुमार की हत्या के बाद पत्नी गहरे सदमे में हैं। वह बार-बार यही कह रही हैं कि उनके पति की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, तो फिर उन्हें किसने बेरहमी से मार डाला। रोते-रोत उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद निजी चिकित्सक को बुलाकर उनका इलाज कराना पड़ा। मृतक के बड़े भाई संतोष नोएडा और छोटे भाई अनिल लखनऊ में नौकरी करते हैं। भाई की मौत की खबर मिलते ही अनिल दोपहर 12 बजे सीधे पोस्टमार्टम हाउस सद्दरपुर पहुंचे, जबकि संतोष दिल्ली से घर के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार अजय कुमार का रविवार को अयोध्या जिले के गोसाईगंज निवासी अपने एक रिश्तेदार से विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। माना जा रहा है कि इसी विवाद के बाद रात में अजय को पीटने के इरादे से हमला किया गया, लेकिन गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। इस घटना में करीबी रिश्तेदार समेत चार लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस टीमें पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

मोबाइल खोलेगा हत्या का राज

मृतक अजय की मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उस पर वारदात वाली रात आने वाले सभी नंबरों की कुंडली खंगाली जा रही है। रविवार की रात गांव के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों की सीडीआर भी पुलिस मंगवा रही है। मुख्य सड़क पर लगे सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है।

बेटों को बनाना चाहते थे अफसर
मृतक अजय अपने दोनों बेटों को अफसर बनाना चाहते थे। उनकी पढ़ाई में कोई कसर नहीं रखते थे। इसलिए दोनों बेटे का दाखिला बाबा इंटरनेशनल स्कूल हालापुर अंग्रेजी माध्यम में करा रखा था। जहां उनका बड़ा बेटा आकाश (12) कक्षा पांच में व छोटा आदित्य (8) कक्षा तीन में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed