सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Engineers protest against JE's beating, two arrested ...

Ambedkar Nagar News: बर्थडे पार्टी में असलहा लहराने का वीडियो वायरल, दो युवक गिरफ्तार

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Engineers protest against JE's beating, two arrested ...
 बर्थडे पार्टी में तमंचा लहराने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोप। स्रोत- पुलिस विभाग - फोटो : कटरा पीएचसी में मरीजों का इलाज करती चिकित्सक।
विज्ञापन
भीटी। सोशल मीडिया पर बर्थडे पार्टी में असलहा लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद भीटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos

भीटी क्षेत्र के उमरावां गांव निवासी रिजवान हाशमी का रविवार को जन्मदिन था, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक अवैध असलहों के साथ मौजूद हैं और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान रिजवान हाशमी के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ जबकि प्रियांशु यादव की जेब से एक कारतूस मिला। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माफिया खान मुबारक गिरोह का एचएस गिरफ्तार

हंसवर। हंसवर पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए माफिया खान मुबारक गैंग के हिस्ट्रीशीटर सदस्य यहिया को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। हंसवर के एसआई प्रदीप कुमार व उनकी टीम ने नसीर के बाग के पास ग्राम मूसेपुर कला क्षेत्र से खान मुबारक गैंग के सदस्य और हिस्ट्रीशीटर यहिया निवासी आरिबपुर मुंडेरा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा दो कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, लूट, रंगदारी और अन्य गंभीर धाराओं में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed