सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Engineers protest against JE's beating, two arrested

Ambedkar Nagar News: जेई की पिटाई के विरोध में अभियंताओं का धरना, दो गिरफ्तार

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Engineers protest against JE's beating, two arrested
अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय अकबरपुर के बाहर धरना देते जेई संगठन के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मरैला बिजली घर के अवर अभियंता (जेई) रविशंकर निषाद की पिटाई के विरोध में मंगलवार को बिजली विभाग के अभियंताओं का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित जेई मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला शांत कराया।
Trending Videos

23 मई को शहजादपुर में बिजली की अनियमित आपूर्ति की जांच करने पहुंचे अवर अभियंता रविशंकर निषाद की शाह मोहम्मद, रमजान अली, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद एजाज, शाहबे आलम अब्दुल हक, अब्दुल्ला निवासी शहजादपुर ने पिटाई की थी। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया, लेकिन इससे जेई संगठन संतुष्ट नहीं था। उनका मानना है कि यह कार्रवाई पर्याप्त नहीं है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी नाराजगी के चलते जेई मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। धरने की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, सीओ नितीश कुमार और कोतवाल श्रीनिवास पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारी जेई और संगठन के पदाधिकारियों से बात की और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन की सक्रियता के बाद तत्काल दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारी के बाद, अवर अभियंता संगठन के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता के समझाने पर धरना समाप्त कर दिया। धरने में जेई संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल बाल्मीकी, जिला सचिव रवि शंकर निषाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीके शुक्ला, वित्त सचिव तकरीम रजा, विद्युत मजदूर पंचायत संगठन के प्रदेश सचिव संजय यादव, जेई सतीश कुमार, एसडीओ वरूण कुमार, धवनपाल सहित कई अन्य अभियंता और एसडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed