{"_id":"6a15635e8e4bd741be04a82d","slug":"video-parashasaka-bnana-ka-majara-para-abdakaranagara-ka-parathhana-ma-khasha-makhayamatara-ka-jataya-aabhara-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रशासक बनने की मंजूरी पर अंबेडकरनगर के प्रधानों में खुशी, मुख्यमंत्री का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासक बनने की मंजूरी पर अंबेडकरनगर के प्रधानों में खुशी, मुख्यमंत्री का जताया आभार
अंबेडकरनगर में जलालपुर ब्लॉक परिसर में मंगलवार को ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। प्रधानों ने कहा कि 20 मई को लखनऊ के ईको गार्डेन में आयोजित महापंचायत में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने की मांग उठाई गई थी। शासन से मंजूरी मिलते ही प्रधानों में खुशी की लहर दौड़ गई।
जलालपुर प्रधान संघ के अध्यक्ष लल्लू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव में देरी को देखते हुए ग्राम प्रधानों को प्रशासक की जिम्मेदारी देकर गांवों के विकास कार्यों को गति देने का रास्ता साफ किया है। उन्होंने कहा कि अब ग्राम सभाओं में रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
तहसील अध्यक्ष दीपचंद ने बताया कि प्रशासक बनने के बाद ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में तेजी आएगी और गांव स्तर की समस्याओं का समाधान आसान होगा। प्रधानों ने इसे ग्रामीण विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया।
इस दौरान रामजीत केसरी, अनिल केसरी, डॉ. राजित राम, पिंटू शर्मा, सुमित सिंह, रणधीर यादव, सुरेश चौहान, रणविजय सहित कई प्रधान एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।