सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Admission in BN KB Postgraduate College from 16

Ambedkar Nagar News: बीएन केबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश 16 से

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Admission in BN KB Postgraduate College from 16
बीएन केबी पीजी कॉलेज अकबरपुर।-संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बीएन केबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.bnkbpg.org.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। प्रवेश मुख्य रूप से योग्यता के आधार पर होंगे।
Trending Videos

प्राचार्य शुचिता पांडेय के निर्देशन में प्रबंध समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। डॉ. शिप्रा सिंह को प्रवेश समन्वयक नियुक्त किया गया है। स्नातक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, भूगोल, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, इतिहास, गृह विज्ञान जैसे विषय उपलब्ध हैं। महाविद्यालय ने कंप्यूटर एप्लिकेशंस, योग और फैशन डिजाइनिंग जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी शुरू किए हैं, जो विद्यार्थियों को कौशल प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुविधाएं और उपलब्धियां

महाविद्यालय में इसरो प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम भी संचालित होता है। विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर-रेंजर, महिला छात्रावास, सुरक्षा कैमरे, आधुनिक कक्षाएं और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। महाविद्यालय से प्रतिवर्ष पचास से अधिक विद्यार्थी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा/कनिष्ठ शोध अध्येतावृत्ति और तीस से अधिक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होते हैं। परास्नातक कक्षाओं में शुल्क अब दो सत्रों में जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed