फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Admission took place in 76% of seats in three rounds

Ambedkar Nagar News: तीन राउंड में 76 फीसदी सीटों पर हुआ प्रवेश

Sun, 26 Jul 2026 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Admission took place in 76% of seats in three rounds
 राजकीय पॉलीटे​क्निक बैजपुर भीटी।-संवाद
अंबेडकरनगर। जिले के राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए तीन राउंड पूरे होने के बाद 76.7 फीसदी सीटों पर प्रवेश हुआ है। बाकी सीटों को भरने के लिए सोमवार से चौथे चरण की काउंसिलिंग शुरू हो गई है। इस चरण में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को भी प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। काउंसिलिंग प्रक्रिया 27 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन

जिले के दोनों राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में कुल 574 सीटों पर प्रवेश होना है। इनमें राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, बैजपुर (भीटी) में इलेक्ट्रिकल, सिविल और मैकेनिकल ट्रेड की 246 सीटों के सापेक्ष अब तक 220 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। वहीं, छत्रपति शाहूजी महाराज राजकीय पॉलीटेक्निक, शिवबाबा (अकबरपुर) में आईटी, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस की 328 सीटों के मुकाबले 220 विद्यार्थियों का प्रवेश हो चुका है। दोनों संस्थानों को मिलाकर अभी भी 23.3 फीसदी सीटें रिक्त हैं, जिन्हें चौथे चरण की काउंसिलिंग के माध्यम से भरा जाएगा।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिकल और सिविल ब्रांच की सबसे अधिक मांग
पॉलीटेक्निक में इस बार भी छात्रों की पहली पसंद इलेक्ट्रिकल व सिविल ब्रांच बनी हुई है। इसके अलावा आईटी, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स शाखाओं में भी प्रवेश के लिए छात्रों ने कम रुचि दिखाई है। छत्रपति शाहूजी महाराज राजकीय पॉलीटेक्निक शिवबाबा के प्रधानाचार्य व नोडल राजेश कुमार सरोज ने बताया कि संस्थान का प्लेसमेंट रिकॉर्ड लगातार बेहतर हो रहा है। इस वर्ष कुल 85 प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ है, जिसमें सबसे अधिक चयन इलेक्ट्रिकल ट्रेड के विद्यार्थियों का हुआ है। बैजपुर भीटी के प्रधानाचार्य एसके बसंत ने बताया कि उनके संस्थान में सिविल ट्रेड में सबसे अधिक प्रवेश हुए हैं। हालांकि सिविल शाखा में प्लेसमेंट लगभग 20 प्रतिशत रहा, जबकि इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ट्रेड के लगभग 90 प्रतिशत विद्यार्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ है। उन्होंने अभ्यर्थियों से रिक्त सीटों का लाभ उठाते हुए चौथे चरण की काउंसिलिंग में समय से प्रतिभाग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed