फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkar Nagar: CRPF jawan dies of electrocution

Ambedkar nagar: करंट की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान की मौत, जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर थी तैनाती

Sun, 16 Aug 2026 07:24 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 16 Aug 2026 07:24 PM IST
सार

शनिवार शाम को जवाहिर खेत से जानवरों के लिए हरा चारा काटकर घर लौटे थे। इसके बाद वे चारा काटने वालेा मोटर को चालू करने के लिए बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी बीच कटे बिजली के तार की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Ambedkar Nagar: CRPF jawan dies of electrocution
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहांरगीरगंज क्षेत्र के रोशनपुर गांव में सीआरपीएफ जवान जवाहिर यादव (42) की शनिवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर उनकी तैनाती थी, बीते दिनों ही वह अवकाश पर घर आए थे।

विज्ञापन


रोशनपुर गांव निवासी जवाहिर ने वर्ष 2004 में सीआरपीएफ में नियुक्ति पाई थी। उन्होंने करीब दो दशक से अधिक समय तक देश सेवा की। वर्तमान में वे जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और कुछ दिन पहले ही अवकाश लेकर अपने घर आए थे। शनिवार शाम को जवाहिर खेत से जानवरों के लिए हरा चारा काटकर घर लौटे थे। इसके बाद वे चारा काटने वालेा मोटर को चालू करने के लिए बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी बीच कटे बिजली के तार की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी रामनगर ले गए, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवाहिर अपने पीछे मां कलावती, भाई रामउजागिर यादव और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी बड़ी बेटी सृष्टि करीब 18 वर्ष की, दूसरी बेटी श्रुति 15 वर्ष की और 10 वर्षीय बेटा मयंक है। पति की मौत के बाद पत्नी रीना और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां कलावती भी बेटे की मौत से गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि जवाहिर मिलनसार स्वभाव के थे और छुट्टी पर घर आने के दौरान वे गांव के लोगों से मिलते-जुलते थे। जवान की मौत की खबर मिलते ही ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष राजबहादुर यादव, दुर्गेश यादव और पूर्व प्रधान जयराम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। भाजपा नेता सुरेश कनौजिया, सपा नेता प्रद्युम्न यादव बबलू व राजबहादुर यादव आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की। थानाध्यक्ष रितेष पांडेय ने बताया कि विद्युत आघात से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed