बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   VIDEO: पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर आशुतोष मिश्रा की 94 वर्षीय मां की लूट के बाद हत्या, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

VIDEO: पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर आशुतोष मिश्रा की 94 वर्षीय मां की लूट के बाद हत्या, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 16 Aug 2026 07:56 PM IST
VIDEO: पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर आशुतोष मिश्रा की 94 वर्षीय मां की लूट के बाद हत्या, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू
उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की 94 वर्षीय मां इंद्रावती की रविवार दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में मृत मिली बुजुर्ग महिला के शरीर से सोने के जेवर गायब मिलने और मुंह से खून निकलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रूढ़ा धमरूआ का है। बताया गया कि 18 अगस्त को दोपहर करीब 3:50 बजे आशुतोष मिश्रा को उनके चाचा सचिंद्र मिश्रा ने फोन कर सूचना दी कि उनकी मां इंद्रावती को हार्ट अटैक आया है और उनकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही आशुतोष मिश्रा लखनऊ से घर पहुंचे। परिजनों के साथ शव को देखने पर हालात सामान्य नहीं लगे। परिजनों के मुताबिक, मृतका के गले से सोने की चेन, सोने के दानों वाली तुलसी की माला, नाक की कील और कान के टॉप्स गायब थे। पैरों में पहनी जाने वाली पायल भी शव पर नहीं मिली। इसके साथ ही मृतका के मुंह से खून निकल रहा था। इन परिस्थितियों ने मौत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हार्ट अटैक से मौत की सूचना के बाद जेवर गायब मिलने और मुंह से खून निकलने से परिजनों ने हत्या कर आभूषण लूटे जाने की आशंका जताई है। सूचना पर मालीपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी अकबरपुर भेज दिया। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर छानबीन कर रहे हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर पूरे मामले की दिशा टिकी है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत ने पुलिस विभाग से जुड़े परिवार में भी चिंता बढ़ा दी है। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। हालांकि, 94 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, शरीर से जेवर गायब होना और मुंह से खून निकलना—इन तीनों परिस्थितियों ने मामले को गंभीर और संदिग्ध बना दिया है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह स्वाभाविक मौत थी या बुजुर्ग महिला की हत्या कर जेवर लूटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग? हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और नेताओं ने रखे विचार

16 Aug 2026

अटारी-वाघा बॉडर्र पर रिट्रीट सेरेमनी, लोगों में दिखा जोश

16 Aug 2026

फतेहाबाद के टोहाना में नशे के खिलाफ कमर कसने का संकल्प, गांव-गांव बनेगी 5 सदस्यीय कमेटी

16 Aug 2026

Mandi: कटवानू में नौजवान सभा और महिला मंडल ने रोपे पौधे, जंगल बचाने का दिया संदेश

16 Aug 2026

हुसैनीवाला बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन

विज्ञापन

फरीदाबाद: पत्नी की मारपीट से परेशान पति ने खाया जहरीला पदार्थ, रोते हुए बताया अपना दर्द

16 Aug 2026

जालंधर में लूट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

16 Aug 2026
विज्ञापन

Jammu: विजयपुर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, SDM संदीप दुबे ने फहराया तिरंगा

16 Aug 2026

Udhampur: देशभक्ति के रंग में रंगा उधमपुर, 35 टुकड़ियों ने किया शानदार मार्च-पास्ट

16 Aug 2026

Jammu: चिनैनी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, हजारों लोगों ने बच्चों की प्रस्तुतियों का बढ़ाया हौसला

16 Aug 2026

Jammu: चिनैनी-तवी पुल का रास्ता बना मुसीबत, झाड़ियों के बीच गुजरने को मजबूर राहगीर

16 Aug 2026

Doda: डोडा में स्वतंत्रता दिवस समारोह, विधायक मेहराज मलिक ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

16 Aug 2026

Samba: सांबा में शान से लहराया तिरंगा, DC आयुषी सूदन ने किया ध्वजारोहण

16 Aug 2026

Kashmir: गुरेज की सरहद पर तिरंगे की शान, छात्रों और जवानों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

Kashmir: बांदीपोरा में स्वतंत्रता दिवस की धूम, पुलिस-CRPF और छात्रों ने निकाली शानदार परेड

Doda: देशभक्ति के रंग में रंगा डोडा, स्पोर्ट्स स्टेडियम में शान से लहराया तिरंगा

16 Aug 2026

Shopian: देशभक्ति के रंग में रंगा शोपियां, डीसी शिशिर गुप्ता ने डीपीएल में फहराया तिरंगा

Independence Day: ददाहू में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 12 कर्मचारी सम्मानित

16 Aug 2026

Sirmaur: रेणुकाजी में सवा पांच लाख महामृत्युंजय जाप, 15 ब्राह्मण कर रहे मंत्रोच्चार

16 Aug 2026

लखनऊ में 'मां तुझे प्रणाम' कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण ने जवानों को वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित

16 Aug 2026

कानपुर: गोविंद नगर में जलभराव से बड़ा नुकसान, कई दुकानों में भरा बरसाती पानी

16 Aug 2026

रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर लखनऊ में अखिलेश यादव ने किया नमन, भाजपा पर बोला जुबानी हमला

16 Aug 2026

Mandi: हणोगी टनल की 50 करोड़ से मरम्मत शुरू, सितंबर अंत तक काम पूरा होने की उम्मीद

16 Aug 2026

हिसार में धरना स्थल पर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी पहुंचे

16 Aug 2026

MP: बूंदी लेने पर बच्चे के बाल को खींचकर डांटा, वीडियो वायरल होते ही कर्मचारी पर कार्रवाई; सेवा से बर्खास्त

16 Aug 2026

अटल के विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को देते रहेंगे प्रेरणा- मंत्री बेदी

16 Aug 2026

दाता सिंहवाला बॉर्डर का एसपी ने किया दौरा, बोले- दिल्ली कूच की अनुमति नहीं

16 Aug 2026

VIDEO: चंबल नदी में बही सवारियों से भरी मोटर बोट, 100 से ज्यादा लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

16 Aug 2026

भूमि विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

16 Aug 2026

Meerut: 1100 तिरंगों के साथ निकली यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा हस्तिनापुर

16 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed