{"_id":"69ee1cec2d726753ca0eeaf2","slug":"ambedkar-nagar-farmer-killed-with-an-axe-on-his-neck-axe-stuck-in-his-throat-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar nagar : गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर किसान की हत्या, गले में फंसी रह गई कुल्हाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar nagar : गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर किसान की हत्या, गले में फंसी रह गई कुल्हाड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, (जलालपुर) अंबेडकरनगर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 26 Apr 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
सार
किसान बरात से लौटकर घर के बाहर लगी चारपाई पर सो रहे थे। तभी उन पर हमला कर दिया गया। चीख सुनकर पत्नी जागी तो हमलावर कुल्हाड़ी गले में फंसी छोड़कर भाग गया।
किसान संतोष तिवारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जैतपुर के आसापार गांव में शनिवार रात करीब 12 बजे घर के बाहर सो रहे किसान संतोष तिवारी की गर्दन पर हमलावर ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर जख्मी कर दिया गया। शोर सुनकर उठी किसान की पत्नी को देख हमलावर गर्दन में कुल्हाड़ी फंसी छोड़कर भाग निकले। संतोष को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एएसपी पूर्वी डॉ. जयवीर सिंह ने फोरेंसिक टीम ने साथ घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल हत्या के कारण पता नहीं चल पाए हैं। एसपी प्राची सिंह ने खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
Trending Videos
आसापार निवासी संतोष तिवारी (50) खेती करने के साथ ही पशुपालन भी करते थे। शनिवार शाम गांव निवासी पप्पू सिंह की बरात जलालपुर के कन्नूपुर गांव गई थी। इस शादी में वह अपने मित्र आसापार निवासी शैलेंद्र, भतीजे अंकुर तिवारी व गांव के ही चंद्रशेखर के साथ शामिल होने कार से गए थे। रात 11:20 बजे वापस लौटने के बाद घर से 100 मीटर दूर अपने गोशाला के बाहर अपनी चारपाई पर सो गए थे। उनके पास में ही दूसरी चारपाई पर उनकी पत्नी कमला देवी भी सो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात करीब 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने संतोष तिवारी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबडतोड़ प्रहार कर दिए। पति की चीख सुनकर कमला देवी जाग गईं। इस पर हमलावर ने जल्दबाजी में गर्दन में कुल्हाड़ी फंसी छोड़ दी जबकि उसका बेत साथ लेकर भागने लगा। महिला ने लोअर-टीशर्ट पहने युवक का पीछा किया, लेकिन वह भाग निकला। उनकी चीख-पुकार सुनकर पुत्र कृतज्ञ व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद गंभीर अवस्था में परिजन संतोष को लेकर सीएचसी नगपुर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुत्र कृतज्ञ ने किसी भी रंजिश से इन्कार किया है। एसपी प्राची सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में कोई रंजिश की बात सामने नहीं आई है। तीन टीमों ने जांच शुरू कर दी है, जल्द ही कातिल को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X