{"_id":"6a26ce113fe063930a04c916","slug":"ambedkarnagar-gold-chains-stolen-from-two-sisters-at-gunpoint-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: सगी बहनों की कनपटी से पिस्तौल सटा लूटी सोने की चेन, स्कूटी रोक कर अंजाम दी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: सगी बहनों की कनपटी से पिस्तौल सटा लूटी सोने की चेन, स्कूटी रोक कर अंजाम दी वारदात
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडरकरनगर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार
अकबरपुर के बंदनडीह मार्ग पर रविवार देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवतियों की स्कूटी रोक कर सोने की चेन लूट ली। मामले में एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
अकबरपुर थाना।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अकबरपुर के बंदनडीह मार्ग पर रविवार देर शाम स्कूटी सवार सगी बहनों को बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। जब तक युवतियां कुछ समझ पातीं तब तक बदमाशों ने पिस्तौल युवतियों की कनपटी से सटा दी और उनके गले से सोने की चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
बंदनडीह निवासी इंद्रकुमार तिवारी ने बताया कि उनकी पुत्री अंकिता और खुशबू रविवार को पहितीपुर गई थीं। देर शाम 7:30 बजे स्कूटी से घर लौट रही थीं। बंदनडीह मार्ग पर करीब 300 मीटर आगे मोड़ के पास पहुंची थीं, तभी घात लगाकर बैठे बाइक सवार तीन व्यक्तियों ने उनकी स्कूटी रोकी और चाबी निकाल ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके कनपटी पर पिस्तौल सटाकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही दोनों के गले से सोने की चेन लूट ली। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बाइक लेकर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दूर जाते ही युवतियों ने शोर मचाया लेकिन ग्रामीणों के आने से पहले बदमाश भाग चुके थे। इसके बाद दोनों ने परिजनों के साथ ही डायल 112 को अपने साथ हुई लूट की सूचना दी। लूट की खबर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आसपास के इलाकों में कांबिंग की।
दस्ताने से की पहचान, तीन हिरासत में
पूछताछ में युवतियों ने पुलिस को बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक बदमाश ने अपने हाथों में दस्ताना पहन रखा था। इसी सुराग के बल पर पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाते हुए ग्रामीणों से हुलिये के बारे में पूछताछ शुरू की। इस पर कई ग्रामीणों ने बताया कि भवानीपुर निवासी गोलू अक्सर अपने हाथों में दस्ताने पहनता है। युवतियों ने फोटो दिखाए जाने पर बदमाशों को पहचानने की बात कही। इसी जानकारी के आधार पर रात करीब 12 बजे पुलिस ने दबिश देकर दो लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि गोलू व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध लूट की प्राथमिकी दर्ज की है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।