फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Applications for the Panchayat award are now open until the 10th

Ambedkar Nagar News: पंचायत पुरस्कार के लिए आवेदन अब 10 तक

Wed, 05 Aug 2026 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Applications for the Panchayat award are now open until the 10th
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना-2026 में भागीदारी बढ़ाने के लिए शासन ने ग्राम पंचायतों को अतिरिक्त समय दिया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 10 अगस्त कर दी गई है। पहले तय समय सीमा तक जिले की 165 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया था। अब तिथि बढ़ने के बाद और पंचायतों के भी योजना से जुड़ने की संभावना है। अब तक के आंकड़ों में टांडा विकासखंड सबसे आगे बना हुआ है।
विज्ञापन

यहां से 29 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया है। भीटी की 23 पंचायतें दूसरे और जलालपुर की 22 पंचायतें तीसरे स्थान पर हैं। जिले के अन्य विकासखंडों से भी लगातार आवेदन पोर्टल पर दर्ज किए गए हैं। डीपीआरओ उपेंद्र पांडेय ने बताया कि शासन स्तर से आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। जिन ग्राम पंचायतों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे समय सीमा के भीतर पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed