सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Arya and Gulshan explore science and history by traveling by air

Ambedkar Nagar News: आर्या और गुलशन ने हवाई यात्रा कर विज्ञान व इतिहास को समझा

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 27 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Arya and Gulshan explore science and history by traveling by air
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के परिषदीय विद्यालयों के दो छात्रों ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित एक्सपोजर विजिट में प्रतिभाग कर सपनों को नई उड़ान दी। इस शैक्षिक भ्रमण में अयोध्या और देवी पाटन मंडलों के 13 मेधावी बच्चों ने हिस्सा लिया।
Trending Videos

जलालपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव की छात्रा आर्या प्रजापति व भियांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाका के छात्र गुलशन कुमार को पहली बार हवाई यात्रा का अवसर मिला। बच्चों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे लखनऊ से सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे अहमदाबाद गुजरात तक विमान के माध्यम से भेजा गया, जो उनके जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रहा। अहमदाबाद पहुंचने के बाद बच्चों ने गुजरात साइंस सिटी का भ्रमण किया, जहां उन्होंने रोबोटिक गैलरी, स्पेस गैलरी व एस्ट्रोनॉमी सेक्शन के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को करीब से समझा। इसके अलावा बच्चों ने अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए। साबरमती आश्रम का भ्रमण कर महात्मा गांधी के जीवन और उनके सिद्धांतों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इसके बाद पांच दिवसीय भ्रमण के बाद 27 मार्च को वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्या व गुलशन ने बताया कि ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चों को ऐसे अवसर मिलना किसी सपने के साकार होने जैसा है। विद्यालय के सहायक अध्यापक श्वेता सिंह व धीरज गौड़ ने कहा कि इस शैक्षिक भ्रमण में सहभागिता उनके लिए गर्व का विषय रही। अयोध्या मंडल के एडी बेसिक कौस्तुभ कुमार के निर्देश में राजेश कुमार सिंह, प्रकाश पाठक और शशि साहू ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। वहीं बीएसए शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed