सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Attempted theft in two houses, thieves fled after firing

Ambedkar Nagar News: दो घरों में चोरी का प्रयास फायरिंग करने पर भागे चोर

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 25 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Attempted theft in two houses, thieves fled after firing
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के शेखपुरा कटरिया याकूपपुर गांव में मंगलवार रात चोरों के एक गिरोह ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दो अन्य घरों में चोरी का प्रयास किया। इस दौरान गृह स्वामी ने आहट पाकर हवाई फायरिंग कर दी जिससे चोर भाग निकले।
Trending Videos

शेखपुरा कटरिया याकूपुर निवासी सुदीप वर्मा के मुताबिक मंगलवार की रात नौ बजे खाना खाने के बाद घर के पीछे कमरे में पत्नी पुष्पा के साथ सो गए थे। आगे वाले कमरे में बेटी पिहू अैर श्रेया सो रही थीं। रात में घर के मुख्य दरवाजे में सरिया डालकर चोरों ने कुंडी तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। बेटी के कमरे में रखी अलमारी से कान की बाली व पायल चोर उठा ले गए। इसके बाद जीने के रास्ते से छत पर चढ़कर उनके चाचा जानकी प्रसाद के घर में छत के रास्ते से घुस गए। चोरों ने घर के पांच कमरों को खंगाला और अलमारी में रखी झुमकी, पायल, सोने की चेन और 16 हजार रुपये नकद पार कर दिए। रात एक बजे के करीब चोर अशोक वर्मा के घर में घुसे। यहां उनकी बेटी खुशबू को किसी के घर में घुसने की आहट सुनाई पड़ी, जिसके बाद उसने अपनी मां को आवाज दी तो चोर खेत में कूदकर भाग निकले। यहां से 50 मीटर दूर रामतिलक वर्मा के घर का ताला तोड़ने की जुगत में जुटे थे। रामतिलक का बेटा प्रिंस जग रहा था। चोरों को घर का दरवाजा तोड़ता देख उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवा में दो फायर किए। गोली चलते ही चोर भाग निकले। इसके बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। बुधवार सुबह सीओ सिटी नीतीश कुमार ने मौके पर जाकर परिजनों ने पूछताछ की। सीओ ने बताया कि तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed