{"_id":"69c4292459a03e5f3e02efad","slug":"circumstances-test-a-persons-character-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-153008-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: व्यक्ति के चरित्र को परखती हैं परिस्थितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: व्यक्ति के चरित्र को परखती हैं परिस्थितियां
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्रवाचक रघुवीर दास
विज्ञापन
आलापुर। क्षेत्र के भगवानपुर मंझरिया में श्रीराम कथा के सातवें दिन बुधवार को अयोध्या कांड के प्रसंगों का वर्णन किया गया। प्रवाचक रघुवीर दास ने बताया कि अयोध्या कांड जीवन के मूल्यों को समझाने वाला अध्याय है। इसमें त्याग, कर्तव्य और मर्यादा का स्पष्ट संदेश मिलता है।
वनगमन प्रसंग को मानव जीवन की परीक्षा बताते हुए कहा गया कि परिस्थितियां व्यक्ति के चरित्र को परखती हैं। वनगमन के दौरान राम, सीता और लक्ष्मण के विभिन्न पड़ावों का वर्णन किया गया। सबसे पहले महर्षि भारद्वाज के आश्रम पहुंचने और प्रयाग में स्नान करने का प्रसंग सुनाया गया। इसके बाद श्रृंगवेरपुर में निषादराज से भेंट को सामाजिक समरसता और मित्रता का उदाहरण बताया गया। केवट प्रसंग का उल्लेख करते हुए भक्ति और सेवा भाव को प्रमुख बताया गया। चित्रकूट प्रवास का वर्णन करते हुए इसे तप, त्याग और प्रेम का केंद्र बताया गया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सच्ची निष्ठा और समर्पण ही भक्ति की पहचान
आलापुर। क्षेत्र के फतेहपुर खास में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन मंगलवार को विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया गया। प्रवाचक राकेश तिवारी ने बताया कि व्यक्ति के कार्य ही उसके भविष्य की दिशा तय करते हैं। सच्ची निष्ठा और समर्पण ही भक्ति की पहचान है। व्यवस्थित जीवन ही सफलता की ओर ले जाता है।संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विश्वास और सहयोग पर आधारित होते हैं संबंध
जलालपुर। क्षेत्र के निमटिनी महराजपुर में श्रीराम कथा के छठें दिन बुधवार को विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया गया। प्रवाचक अनूप कुमार शास्त्री ने बताया कि समाज में हर व्यक्ति को समान दृष्टि से देखना आवश्यक है। कठिन परिस्थितियों में भी अपने दायित्व निभाना जरूरी है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जीवन की दिशा तय करते हैं अच्छे संस्कार
भीटी। क्षेत्र के चंदापुर में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार को विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया गया। पं. शिवदर्शन मिश्र ने बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म अंततः जीतते हैं। बाल्यकाल से ही अच्छे संस्कार जीवन की दिशा तय करते हैं। चुनौतियों का सामना करने के लिए साहस आवश्यक है। गोवर्धन प्रसंग प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
त्याग पर आधारित होता है सच्चा नेतृत्व
जमुनीपुर। क्षेत्र के बिहलोलपुर में श्रीराम कथा के सातवें दिन बुधवार को रामायण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया गया। प्रवाचक जगजीवनानंद ने बताया कि हर परिस्थिति में अपने दायित्व निभाना जरूरी है। सच्चा नेतृत्व त्याग पर आधारित होता है। नियम और मर्यादा से ही जीवन संतुलित रहता है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
Trending Videos