सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Convicted in kidnapping and rape case sentenced

Ambedkar Nagar News: अपहरण व दुष्कर्म के मामले में दोषी को सजा

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 25 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Convicted in kidnapping and rape case sentenced
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जैतपुर इलाके में वर्ष 2017 में किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में बाल न्यायालय/अपर सत्र न्यायालय ने बाल अपचारी को सात साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।
Trending Videos

जैतपुर क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री कक्षा नौ की छात्रा थी। पड़ोस के गांव का एक किशोर उनकी पुत्री से फोन पर अश्लील बातें करता था। जानकारी होने पर इसको डांट-फटकार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर भी किशोर उनके परिवार के साथ गाली-गलौज करता था। पांच सितंबर 2017 की रात लगभग दो बजे विपक्षी उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद वह लखनऊ पहुंचा और उनकी पुत्री को अपने साथियों को सौंपकर गायब हो गया था। दोनों साथी किशोरी को लखीमपुर लेकर गए। विवेचना के दौरान पुलिस ने इस मामले में अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं।
इसकी सुनवाई बाल न्यायालय/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मोहन कुमार की कोर्ट में हुई। कोर्ट ने बाल अपचारी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। अर्थदंड में 75 प्रतिशत धनराशि पीड़िता को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed