{"_id":"69c42a98e18b4c26560d457f","slug":"celebrations-mark-ram-navami-with-markets-abuzz-with-activity-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-153036-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रामनवमी पर उत्सव का माहौल, बाजारों में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रामनवमी पर उत्सव का माहौल, बाजारों में रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रामनवमी पर्व को लेकर जिले में उत्सव का माहौल बना हुआ है। शहर के चौक-चौराहे और बाजार भगवा रंग में सराबोर हैं। जय श्रीराम के नारों और महावीरी झंडों से शहर गुंजायमान है।
शहजादपुर के बाजारों में भगवा झंडों की जमकर खरीदारी हो रही है। प्रमुख मार्गों पर भी श्री राम नाम के झंडे नजर आ रहे हैं। जिले में भी रामनवमी को लेकर ऐसा ही उत्साह देखा जा रहा है। दोस्तपुर रोड दुकानदार सोनू सिंह ने बताया कि इस बार रामनवमी का पर्व विशेष महत्व रखता है। यह अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर बनने के बाद तीसरी बार आ रहा है। लोगों में श्रद्धा और उत्साह पहले से कहीं अधिक है। शहजादपुर दुकानदार सतीश का कहना है कि वे इसे एक ऐतिहासिक अवसर मान रहे हैं और प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव को खास बनाने में जुटे हैं। इसमें माता की चुनरी 10 रुपये से लेकर 250 रुपये तक और भगवा झंडे 15 रुपये से लेकर 30 रुपये तक बिक रहे हैं।
Trending Videos