सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bakers are also troubled by the shortage of cylinders

Ambedkar Nagar News: सिलिंडर की किल्लत से बेकर्स भी परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 03 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bakers are also troubled by the shortage of cylinders
जलालपुर के उर्दू बाजार स्थित सुपर डेयरी पर खरीदारी करता ग्राहक।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। व्यावसायिक उपयोग के लिए गैस सिलिंडर की पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण अब सुबह की चाय के साथ परोसी जाने वाली ब्रेड और रस्क भी महंगे हो गए हैं। एक अप्रैल से बेकरी उत्पादों जैसे ब्रेड, पाव, कुकीज, केक, पेस्ट्री, रस्क की कीमतों पर लगभग 20 से 25 प्रतिशत तक की वृद्धि हो गई है। जो ब्रेड का पैकेट अब तक 20 रुपये का मिलता था वह अब 25 रुपये का मिलने लगा।
Trending Videos


अकबरपुर के तहसील तिराहे स्थित एनके ट्रेडर्स संचालक शुभम बताते हैं कि कॉमर्शियल गैस की किल्लत से बेकरी का हर सामान महंगा हो गया है। जलालपुर के उर्दू बाजार स्थित सुपर डेयरी सैंडविच में उपयोग होने वाली जंबो ब्रेड का पैकेट 120 रुपये का मिलता था, वह अब 140 रुपये का हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलालपुर के उर्दू बाजार स्थित सुपर डेयरी के मालिक अदनान ने बताया कि गैस न मिलने के कारण बेकरी के समान में लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सुपर आशू बेकर्स सिकरोहर सैदापुर निवासी महेंद्र यादव ने बताया कि बेकरी में उपयोग होने वाला कच्चा माल महंगा हो गया है। पैकिंग की जो पॉलीथिन 130 रुपये में मिलती थी उसके दाम बढ़कर 230 रुपये हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed