{"_id":"69ceba9de0e9f687f40bf6a4","slug":"preference-in-wheat-procurement-to-farmers-donating-straw-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-153518-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भूसा दान करने वाले किसानों को गेहूं खरीद में वरीयता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भूसा दान करने वाले किसानों को गेहूं खरीद में वरीयता
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में गेहूं खरीद को बढ़ावा देने और गोशालाओं में चारे की व्यवस्था सुधारने के लिए डीएम अनुपम शुक्ला ने निर्देश दिया है कि जो किसान अपनी नजदीकी गोशालाओं में भूसा दान करेंगे। उनके गेहूं की खरीद क्रय केंद्रों पर बिना किसी इंतजार के की जाएगी। भूसा दान करने वाले किसानों को संबंधित पंचायत सचिव द्वारा एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
क्रय केंद्र प्रभारियों को आदेश दिया गया है कि यह प्रमाण पत्र दिखाने पर किसान का गेहूं तुरंत खरीदा जाए। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं। इस पहल से गोशालाओं में चारे (भूसे) की किल्लत दूर होगी। वहीं किसानों को लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा और उनकी उपज जल्द बिकेगी।
जिले में गेहूं की खरीद 30 मार्च से शुरू हो चुकी है। कुल छह एजेंसियों के माध्यम से 73 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अभियान शुरू हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं हो सकी है। डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ ने बताया कि सभी केंद्र सक्रिय हैं और किसानों से संपर्क किया जा रहा है; उम्मीद है कि जल्द ही आवक शुरू हो जाएगी।
Trending Videos
क्रय केंद्र प्रभारियों को आदेश दिया गया है कि यह प्रमाण पत्र दिखाने पर किसान का गेहूं तुरंत खरीदा जाए। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं। इस पहल से गोशालाओं में चारे (भूसे) की किल्लत दूर होगी। वहीं किसानों को लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा और उनकी उपज जल्द बिकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गेहूं की खरीद 30 मार्च से शुरू हो चुकी है। कुल छह एजेंसियों के माध्यम से 73 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अभियान शुरू हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं हो सकी है। डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ ने बताया कि सभी केंद्र सक्रिय हैं और किसानों से संपर्क किया जा रहा है