{"_id":"69cebb07a1866c04500844b4","slug":"farmer-dies-after-colliding-with-pickup-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-153544-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पिकअप से टकराकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पिकअप से टकराकर किसान की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा। सम्मनपुर क्षेत्र में घर से सब्जी लेने बाजार जाते समय पिकप से टकराकर वृद्ध दयाशंकर (66) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सम्मनपुर के दाउदपुर सुल्तानपुर निवासी रोहित के मुताबिक उनके चाचा किसान थे। चचेरा भाई उत्तम कसौधन और हिमांशु दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में नौकरी करते हैं।
बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे के करीब चाचा घर से झोला लेकर सुल्तानगढ़ बाजार सब्जी लेने पैदल ही गए थे। मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके से भाग निकला। लोगों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पति की मौत की खबर मिलते ही कुसुम देवी बेसुध हो गईं। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि वाहन के नंबर के आधार पर वाहन चालक इब्राहिमपुर का बताया जा रहा है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हादसे में दो घायल
हंसवर। हंसवर क्षेत्र के हीरापुर बाजार के पास बुधवार शाम लगभग सात बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक सवार दो युवक टकराकर घायल हो गए। सत्यम यादव ने बताया कि उनका भाई शिवम अपने फूफा बाल किशुन के साथ बाइक पर मकरही जा रहा था। जैसे ही वे छह नंबर पुलिया के पास पहुंचे, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में शिवम का पैर टूट गया, जबकि बाल किशुन को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर घायल दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
सिर पर पेड़ गिरने से वृद्ध की मौत
केदारनगर/ सद्दरपुर। इब्राहिमपुर के नारायणपुर गांव निवासी मोहम्मद इस्लाम (75) देईपुर स्थित अपने खेत में काम करने गए थे। कुछ दूरी पर स्थित गांव निवासी अकबरपुर अली मजदूरों से अपने खेत के किनारे लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों की कटाई करवा रहे थे।
सुबह 10 बजे खेत के पास अचानक इस्लाम निकलने लगे लेकिन मजदूरों ने ध्यान नहीं दिया। इसी दौरान यूकेलिप्टस का पेड़ इस्लाम के सिर पर गिर गया। वहां मौजूद मजदूर घायल अवस्था में उनको लेकर स्थानीय बाजार उतरेथू गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos