{"_id":"6a8341438364bb300709994d","slug":"bed-students-body-found-in-sharda-canal-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-163028-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शारदा नहर में मिला बीएड छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शारदा नहर में मिला बीएड छात्रा का शव
विज्ञापन
अंशिका उर्फ प्रीती शर्मा(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी। बसखारी के बीबीपुर गांव के पास सोमवार सुबह शारदा सहायक नहर में बीएड छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवती सुबह करीब 10 बजे घर से साइकिल से निकली थी। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मसड़ा मोहनपुर निवासी सदाराम के मुताबिक उनकी भतीजी अंशिका उर्फ प्रीती शर्मा (25) बीएड की छात्रा थी। सोमवार को सुबह 10 बजे बिना किसी को कुछ बताए वह साइकिल लेकर नहर की तरफ गई थी। करीब आधे घंटे बाद 10:30 बजे ग्रामीणों ने नहर के किनारे साइकिल खड़ी देख नदी में कूदने की आशंका जताई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने नहर में तलाशी शुरू की। करीब आधे घंटे बाद ग्रामीणों ने युवती को खोजकर नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतका के पिता प्रहलाद शर्मा बसखारी विकासखंड में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका सबसे बड़ी बेटी थी। छोटा भाई अभय शर्मा (20) बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। बेटी की मौत के बाद मां मीना कुमार बदहवास हैं। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि नहर पर जाने से पहले अंशिका ने अपने मोबाइल फोन का सिम तोड़ दिया था और मोबाइल को फाॅर्मैट भी कर दिया था। इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से प्रार्थना पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
तालाब में डूबकर बालक की मौत
भीटी। महरुआ के नशेड़ी गांव में एक बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद से घर में मातम पसरा है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भीटी संवाद के मुताबिक सोमवार को नशेड़ी गांव स्थित तालाब पर गांव की सभी महिलाएं व बच्चे गुड़िया पीटने गए थे। गुड़िया पीटने के बाद महिलाएं और बच्चे वापस घर आ गए। मयंक पांडेय (12) अपने चार अन्य साथियों के साथ वहीं खेलने लगा। खेलते-खेलते मयंक तालाब के किनारे पहुंच गया और उसका पैर फिसलने से वह तालाब में गिरकर डूबने लगा। उसके साथ खेल रहे अन्य बच्चों उसे डूबता देख शोर मचाया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मयंक को तालाब से खोजकर बाहर निकाला और उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता हरिनाम पांडेय गुजरात में रहते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही वह वहां से घर के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।