{"_id":"6a8343432cfe3f74ab049d00","slug":"hospital-director-arrested-in-womans-death-case-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-163030-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: महिला की मौत के मामले में अस्पताल संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: महिला की मौत के मामले में अस्पताल संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी मूलचंद। पुलिस मीडिया सेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। बसखारी बाजार में अकबरपुर रोड पर स्थित निजी अस्पताल में चिकित्सक की लापरवाही से हुई सुमन यादव (30) की मौत के मामले में आरोपी अस्पताल संचालक को बसखारी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से गैर इरादतन हत्या व कूटरचना कर अवैध अस्पताल का संचालन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज है। जहांगीरगंज के मठिया महमदपुर निवासी सुमन यादव (30) पत्नी पंकज गर्भवती थीं। गर्भस्थ शिशु के आंतरिक समस्या के चलते चार जुलाई को सुमन के परिजन बसखारी के जयइंद्रा हॉस्पिटल लाए थे। जहां पर चिकित्सक ने गर्भपात कराने के लिए कहा था। गर्भपात के दौरान चिकित्सकों की लापरवाही से अत्यधिक रक्तस्राव होने से उनकी हालत गंभीर हो गई थी। इसके बाद चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया था। दो दिन बाद ही इलाज के दौरान सुमन की मौत हो गई थी।
मृतका के भाई ने आरोपी चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया था। डीएम के निर्देश पर कथित संचालक मूलचंद मौर्य निवासी दायमपुर हंसवर व उसके भाई मुकेश चंद सहित चार अन्य स्टाफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य गंभीर आरोप में प्राथमिकी पंजीकृत हुई थी।
विज्ञापन
सोमवार को एसएसआई स्वतंत्र मौर्य ने आरोपी मूलचंद को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में मूलचंद मौर्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।