फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teen jumps into the Saryu, villagers rescue him after it flows five km

Ambedkar Nagar News: सरयू में कूदा किशोर, पांच किमी बहने के बाद ग्रामीणों ने बचाया

Mon, 17 Aug 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Teen jumps into the Saryu, villagers rescue him after it flows five km
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज में भर्ती किशोर। संवाद
जहांगीरगंज। स्थानीय क्षेत्र के टंडवा फरीदपुर गांव निवासी किशोर सोमवार को उफनती सरयू नदी में कूद गया। नदी की तेज धारा में बहते हुए किशोर करीब पांच किलोमीटर दूर हिछनापुर गांव के पास पहुंच गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे नाव के सहारे कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

टंडवा फरीदपुर निवासी राजू का पुत्र अंशू (16) करीब एक माह पहले अपने चाचा के पास दिल्ली गया था। दो दिन पहले ही वह दिल्ली से वापस आया था। बताया जा रहा है कि घर जाने के बजाय वह इधर-उधर रह रहा था। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे वह रामबाग पहुंचा और अचानक सरयू नदी में छलांग लगा दी ।अंशू को नदी में डूबता देखकर बड़े गांव निवासी बखेडू की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तैरना नहीं आता था, ऐसे में बखेडू ने उसे बचाने के लिए गुहार लगाई, लेकिन तेज बहाव के कारण अंशू करीब पांच किलोमीटर तक बहता हुआ हिछनापुर गांव के समीप पहुंच गया।
विज्ञापन

बखेडू भी उसके पीछे-पीछे नदी किनारे पहुंचे। शोर सुनकर हिछनापुर गांव निवासी प्रदीप निषाद, राहुल निषाद, रामनयन निषाद, अरुण निषाद और सूरज समेत अन्य ग्रामीण छोटी नाव लेकर नदी में उतर गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद गहरे पानी में फंसे अंशू को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 और एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज ले गई। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed